3 बड़े कप्तान जो अपने डेब्यू मैच में जीरो पर आउट हुए थे

महेंद्र सिंह धोनी

#2 केन विलियमसन (न्यूजीलैंड)

Ad
केन विलियमसन

न्यूजीलैंड के केन विलियमसन वर्तमान क्रिकेट के सबसे बेस्ट बल्लेबाजो में से एक हैं। उन्होंने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में न्यूजीलैंड के लिए कप्तानी की है। केन विलियमसन ने साल 2010 में भारतीय टीम के खिलाफ वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया था। उस मैच में इन्हें भारत के गेंदबाज प्रवीण कुमार ने शून्य के स्कोर पर बोल्ड कर दिया था।

Ad

इन्होंने वनडे क्रिकेट में 137 मैचों में 45.76 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 5445 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 36 अर्धशतक और 11 शतक भी मारे हैं। विलियम्सन एक अच्छे बल्लेबाज होने के साथ-साथ एक अच्छे कप्तान भी हैं।


#1 महेंद्र सिंह धोनी (भारत)

महेंद्र सिंह धोनी

भारत के पूर्व कप्तान और मौजूदा विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी विश्व क्रिकेट के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं। धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने कई रिकॉर्ड बनाये हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने 2007 टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे टूर्नामेंट को जीता था। धोनी ने बांग्लादेश के खिलाफ साल 2004 में वनडे क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था। उस मैच में धोनी शून्य के स्कोर पर रन आउट हो गए थे।

उन्होंने वनडे क्रिकेट में 50 से ज्यादा की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 10415 रन बनाए हैं। इस दौरान धोनी ने 70 अर्धशतक और 10 शतक मारे हैं। धोनी ने अपने करियर में ज्यादातर रन निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए बनाये हैं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications