3 ऐसे देश जहां भारत की जगह आईपीएल का आयोजन कराया जा सकता है

ऑकलैंड स्टेडियम
ऑकलैंड स्टेडियम

न्यूजीलैंड

ऑकलैंड ग्राउंड
ऑकलैंड ग्राउंड

अन्य देशों की तुलना में न्यूजीलैंड में भी कोरोना के मामले उतने ज्यादा नहीं हैं। अगर सबकुछ ठीक रहा तो यहां पर भी कुछ दिनों बाद हालात काबू में होंगे। न्यूजीलैंड काफी खूबसूरत देश है और भारतीय खिलाड़ी यहां पर काफी क्रिकेट खेल चुके हैं। न्यूजीलैंड के कई खिलाड़ी भी आईपीएल का हिस्सा हैं, इसलिए यहां पर भी इसका आयोजन एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

दक्षिण अफ्रीका

केपटाउन स्टेडियम
केपटाउन स्टेडियम

श्रीलंका और न्यूजीलैंड की अपेक्षा दक्षिण अफ्रीका में कोरोना के मामले सबसे ज्यादा हैं। इसलिए यहां पर आईपीएल की संभावना काफी कम ही है। हालांकि अगर यहां आने वाले दिनों में हालात पर काबू पा लिया जाता है तो फिर दक्षिण अफ्रीका आईपीएल के लिए एक बेहतरीन जगह हो सकती है।

इससे पहले 2009 में भारत में आम चुनावों के कारण भी दक्षिण अफ्रीका में आईपीएल का आयोजन कराया गया था। वहां पर भी इसकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई थी। इसलिए दक्षिण अफ्रीका एक बेहतरीन विकल्प है।

Quick Links

App download animated image Get the free App now