Cricketer married the sister of own team players: आपने क्रिकेट जगत की कई प्रेम कहानियां सुनी होंगी, किसी को अपने मैनेजर से प्यार हुआ तो किसी को बॉलीवुड में अपना सच्चा प्यार मिला। क्रिकेटर्स और एक्ट्रेसेस के लव अफेयर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। क्रिकेटर्स ने अपने प्यार को हासिल करने के लिए न तो धर्म की दीवार देखी और न ही देश-विदेश की सीमा।
यहां तक कि कुछ क्रिकेटर्स ने अपनी कजिन बहन से ही शादी रचाई है। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे क्रिकेटर्स के बारे में बताएंगे जिन्होंने अपने साथी खिलाड़ी की बहन से शादी की है, इस लिस्ट में भारतीय पाकिस्तानी और साउथ अफ्रीका के क्रिकेटर शामिल हैं।
3. हार्डस विलजोएन ने फाफ डू प्लेसी की बहन से रचाई शादी
साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डू प्लेसी ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्हें हर कोई अपनी टीम में देखना चाहता है। फाक की बात हम इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि साउथ अफ्रीका के क्रिकेटर हार्डस विलजोएन ने उनकी बहन रेमी राइनर्स से शादी की है। हार्डस और रेमी ने शादी से पहले एक-दूसरे को कई सालों तक डेट भी किया था।
2. सुनील गावस्कर की बहन से गुंडप्पा विश्वनाथ ने की शादी
भारत के पूर्व क्रिकेटर गुंडप्पा विश्वनाथ अपने दोस्त सुनील गावस्कर की बहन पर अपना दिल हार गए थे। जब गुंडप्पा सुनील गावस्कर के घर गए तो पहली नजर में ही उनकी छोटी बहन को दिल दे बैठे। गावस्कर की बहन भी गुंडप्पा को पसंद करती थी और फिर धीरे-धीरे दोनों में प्यार हुआ। इसके बाद, गुंडप्पा ने शादी की बात दोनों परिवारों के बीच रखी। सुनील गावस्कर भी इसके लिए राजी हो गए थे। 1978 में गुंडप्पा ने गावस्कर की बहन कविता से शादी रचाई थी।
1. पाकिस्तानी क्रिकेटर उमर अकमल ने उस्मान कादिर की बहन से की शादी
पाकिस्तानी क्रिकेटर उमर अकमल ने पूर्व पाकिस्तानी लेग स्पिनर उस्मान कादिर की बहन से शादी की है। उमर अकमल और उस्मान कादिर एक-दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त हैं। गौरतलब है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने साल 2020 में उमर अकमल पर बैन लगा दिया था और बाद में उन्हें वापसी का मौका नहीं मिला। वहीं कादिर ने कुछ समय पहले संन्यास ले लिया।