दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अभी तक एक बार भी आईपीएल की ट्रॉफी नहीं जीती है। पहले फ्रेंचाइजी का नाम दिल्ली डेयरडेविल्स था लेकिन 2019 में टीम का नाम बदलकर दिल्ली कैपिटल्स कर दिया गया। उस सीजन श्रेयस अय्यर की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार प्रदर्शन किया और प्लेऑफ तक का सफर तय किया।
दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी टीम में कई तरह के बदलाव किए। उन्होंने श्रेयस अय्यर को अपना कप्तान बनाया और दूसरी टीमों के कई दिग्गज खिलाड़ियों को साइन किया। रिकी पोंटिंग के नेतृत्व में इसका असर भी देखने को मिला और टीम का प्रदर्शन बेहतर होता चला गया। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ट्रॉफी अभी तक नहीं जीत पाई है लेकिन आने वाले सीजन में वो अपनी इस कमी को पूरा कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: 3 खिलाड़ी जिनके जाने से शायद चेन्नई सुपर किंग्स को होगा पछतावा
इसका सबसे बड़ा कारण ये है कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम में कई अनुभवी खिलाड़ी हैं। दिल्ली की टीम में कई ऐसे प्लेयर हैं जो आईपीएल में इससे पहले अपनी-अपनी टीमों की कप्तानी भी कर चुके हैं। इन खिलाड़ियों के पास काफी अनुभव है और उसका फायदा युवा कप्तान श्रेयस अय्यर को होगा। तो आइए जानते हैं कि दिल्ली कैपिटल्स के वो 3 खिलाड़ी कौन-कौन से हैं जो इससे पहले आईपीएल में कप्तान भी रह चुके हैं।
दिल्ली कैपिटल्स के 3 खिलाड़ी जो रह चुके हैं कप्तान
3.शिखर धवन
शिखर धवन एक जबरदस्त सलामी बल्लेबाज हैं। वो इस वक्त दिल्ली कैपिटल्स की टीम का प्रमुख हिस्सा हैं। लेकिन शिखर धवन इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के लिए खेलते थे और वहां पर उन्होंने कई सीजन तक खेला।
शिखर धवन 2016 का आईपीएल खिताब जीतने वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का प्रमुख हिस्सा थे। इसके अलावा 2014 के सीजन में उन्होंने 10 मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी की थी। उन 10 मैचों में से उन्हें 4 में ही जीत मिली थी। हालांकि दिल्ली कैपिटल्स में शिखर धवन अब श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेलते हैं। शिखर धवन एक अनुभवी खिलाड़ी भी हैं और दिल्ली कैपिटल्स को इसका फायदा इस सीजन में भी मिल सकता है।
ये भी पढ़ें: 3 खिलाड़ी जिनके जाने से शायद चेन्नई सुपर किंग्स को होगा पछतावा