#) एशिया के बाहर एक भी शतक नहीं
Ad

महेंद्र सिंह धोनी की बल्लेबाजी पर किसी को कोई शक नहीं है और उन्होंने अपने दम पर भारत को कई मैच जिताए हैं। इसी वजह से उन्हें सर्वश्रेष्ठ फिनिशर भी कहा जाता है, लेकिन फिर भी उन्होंने एशिया के बाहर एक भी शतक नहीं लगाया है।
Ad
अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में महेंद्र सिंह धोनी ने अभी तक 16 शतक लगाए हैं। धोनी ने वनडे में 10 और टेस्ट में 6 शतक लगाए हैं। यहां तक कि टेस्ट में उन्होंने दोहरा शतक भी लगाया हुआ है। हालांकि उनके सभी शतक भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान और श्रीलंका में ही लगाए हैं।
एशिया के बाहर कई मैच और सीरीज खेले हैं, लेकिन फिर भी उन्होंने एक भी शतक नहीं लगाया। मौजूदा हालात को देखते हुए यह कहना मुश्किल ही है कि वो एशिया के बाहर शतक लगा पाएंगे।
Edited by Mayank Mehta