आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से 3 तूफानी अर्धशतक

धोनी-रैना
धोनी-रैना

चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम आईपीएल में सबसे ज्यादा निरंतर रही है, इसमें कोई शक भी नहीं है। हर बार टूर्नामेंट में चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम ने प्ले-ऑफ़ में जगह बनाई है। ट्रॉफी की दृष्टि से देखा जाए तो चेन्नई सुपरकिंग्स इसमें दूसरे स्थान पर है। तीन बार चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल में खिताबी जीत हासिल की है। इस बार के आईपीएल में भी चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम से फैन्स को काफी ज्यादा उम्मीदें रहेंगी।

इस बार आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम सबसे मजबूत दावेदारों में से एक मानी जा सकती है। अनुभव और युवा मिश्रण के साथ उनके पास महेंद्र सिंह धोनी जैसा कप्तान है। टूर्नामेंट के पहले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स का सामना डिफेंडिंग चैम्पियन मुंबई इंडियंस से होगा। पिछले आईपीएल में भी इन दोनों टीमों के बीच फाइनल मैच खेला गया था। चेन्नई सुपरकिंग्स के गेंदबाजों के अलावा समय-समय पर बल्लेबाजों ने भी काफी प्रभावित करने का काम किया है। इनमें से कुछ बल्लेबाज ऐसे रहे हैं जिन्होंने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए आतिशी अर्धशतक जड़ा। उनमें से तीन बल्लेबाजों का जिक्र इस आर्टिकल में किया गया है जिन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलते हुए इस टीम की तरफ से सबसे तेज फिफ्टी लगाई।

यह भी पढ़ें:आईपीएल में मजबूत संभावित प्लेइंग इलेवन वाली 3 टीमें

चेन्नई सुपरकिंग्स के 3 सबसे तेज अर्धशतक

सैम बिलिंग्स

सैम बिलिंग्स
सैम बिलिंग्स

कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ 2018 के आईपीएल में सैम बिलिंग्स ने 21 गेंद पर अर्धशतक जड़ा था जो इस टीम के लिए तीसरी सबसे तेज फिफ्टी है। केकेआर के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने 23 गेंद पर 2 चौके और पांच छक्कों की मदद से 56 रन बनाए। चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम ने 200 से ज्यादा रन का लक्ष्य हासिल कर लिया और बिलिंग्स ने अहम योगदान दिया। सैम बिलिंग्स को इस तूफ़ानी पारी के लिए मैन ऑफ़ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बिलिंग्स की यह पारी यादगार कही जा सकती है।

महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी

मुंबई इंडियंस के खिलाफ 2012 के आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी ने 20 गेंद पर अर्धशतक जमाया था। दो विकेट गिरने के बाद माइक हसी और बद्रीनाथ ने एक साझेदारी की। इसके बाद मैदान पर महेंद्र सिंह धोनी ने आक्रामक रूप अपनाते हुए मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी पारी में 6 चौके और 2 छक्के जड़े। उन्होंने नाबाद 51 रन बनाए।

सुरेश रैना

सुरेश रैना
सुरेश रैना

सुरेश रैना ने 2014 में 16 गेंद पर फिफ्टी जमाई। किंग्स इलेवन पंजाब ने पहले खेलते हुए वीरेंदर सहवाग के शतक की बदौलत 226 रन बनाए। जवाब में खेलते हुए सुरेश रैना ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। 16 गेंद में शतक के बाद भी वह खेलते रहे और 25 गेंद में 87 रन बनाकर आउट हो गए। इस पारी के दौरान उन्होंने 12 चौके और 6 छक्के लगाए। तमाम कोशिशों के बाद भी उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma