ग्लेन मैक्सवेल
ग्लेन मैक्सवेल को किंग्स इलेवन पंजाब की टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। इसके बाद यही चर्चा है कि उन्हें किस टीम में शामिल किया जाएगा। मैक्सवेल को शामिल करने का प्रयास आरसीबी की तरफ से देखा जा सकता है। आरसीबी की टीम से इस बार कई खिलाड़ी रिलीज किये गए हैं। ऐसे में मैक्सवेल के ऊपर यह टीम बड़ी बोली लगा सकती है।