भारत के अब तक के 3 सबसे महान क्रिकेट खिलाड़ियों पर एक नज़र

Enter caption

#1 महेंद्र सिंह धोनी

Ad
Enter caption

धोनी ने टीम इंडिया को जिस ऊंचाइयों पर पहुंचाया है उसे सदियों तक याद किया जाएगा। जब उन्हें सीमित ओवरों के खेल के लिए टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया था, तब कई लोग उनकी क़ाबिलियत पर शक कर रहे थे। साल 2007 में धोनी ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को आईसीसी वर्ल्ड टी-20 का ख़िताब दिलाया था। धोनी यहीं नहीं रुके उन्होंने साल 2011 के आईसीसी वर्ल्ड कप में भी भारत को चैंपियन बनाया।

Ad

साल 2013 में भारत ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफ़ी महेंद्र सिंह धोनी की ही कप्तानी में जीती थी। इसके अलावा उन्होंने टीम इंडिया को टेस्ट रैंकिंग में टॉप पर पहुंचाया था। उन्होंने न सिर्फ़ बल्लेबाज़ी और कप्तानी में कमाल दिखाया, बल्कि स्टंप के पीछे कैच पकड़ने, रन आउट आउट करने और स्टंपिंग करने में उनका कोई जवाब नहीं है। धोनी दुनिया के एकलौते कप्तान हैं जिन्होंने अपनी टीम को सभी आईसीसी ट्रॉफ़ी जिताई है।

धोनी ने क्रिकेट में कप्तानी की परिभाषा ही बदल कर रख दी थी। वो मैदान में संयम से काम लेते थे। हालात चाहे कैसे भी हों वो ठंडे दिमाग से फ़ैसला लेना पसंद करते थे। संभावित हार को जीत में कैसे बदलना है, वो धोनी बख़ूबी जानते थे। वो ख़तरा उठाने में माहिर थे। वो इस बात पर यकीन करते हैं कि, “सबसे बड़ा रिस्क होता है, रिस्क न लेना”।

लेखक- खोज़ेमा अलयामनी

अनुवादक- शारिक़ुल होदा

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications