भारतीय टीम (Indian Cricket Team) हमेशा से अपने विश्व स्तरीय बल्लेबाजों के लिए जानी जाती रही है। भारत की तरफ से अब तक बहुत कम ऐसे गेंदबाज हुए हैं जिन्होंने टीम के गेंदबाजी आक्रमण को विश्व स्तर पर पहचान दिलाई हो। हालाँकि, आज टीम के पास कई बेहतरीन गेंदबाज मौजूद हैं। एशिया कप (Asia Cup) 2022 में भी भारत का गेंदबाजी आक्रमण खतरनाक साबित हो सकता है।
एशिया कप में भारत के लिए सबसे अधिक विकेट चटकाने का काम ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने किया है। जडेजा ने भारत की ओर से एशिया कप में सर्वाधिक 22 विकेट चटकाए हैं। आज हम ऐसे ही 3 गेंदबाजों की बात करेंगे जिन्होंने एशिया कप के एक संस्करण में भारत के लिए सर्वाधिक विकेट चटकाए हैं।
इन 3 गेंदबाजों ने एशिया कप के एक संस्करण में भारत के लिए सबसे अधिक विकेट निकालने का काम किया है
#3 कुलदीप यादव
![कुलदीप यादव इस साल एशिया कप में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं](https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/08/200d0-16615210001472-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/08/200d0-16615210001472-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/08/200d0-16615210001472-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/08/200d0-16615210001472-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/08/200d0-16615210001472-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/08/200d0-16615210001472-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/08/200d0-16615210001472-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/08/200d0-16615210001472-1920.jpg 1920w)
विराट कोहली की कप्तानी के दौर में भारतीय टीम के प्रमुख गेंदबाजों में शुमार रहने वाले चाइनामैन कुलदीप यादव ने 2018 एशिया कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 मुकाबलों में 23.70 की औसत और 4.08 की इकॉनमी से 10 विकेट चटकाए थे। हालाँकि पिछले कुछ समय से वह टीम का नियमित हिस्सा नहीं रहे हैं। इसी वजह से इस बार उन्हें एशिया कप के स्क्वाड में जगह नहीं मिली है।
#2 सचिन तेंदुलकर
![सचिन ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 200 से अधिक विकेट लिए हैं](https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/08/ad710-16615209457246-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/08/ad710-16615209457246-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/08/ad710-16615209457246-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/08/ad710-16615209457246-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/08/ad710-16615209457246-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/08/ad710-16615209457246-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/08/ad710-16615209457246-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/08/ad710-16615209457246-1920.jpg 1920w)
इस लिस्ट में आपको भारत के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का नाम देखकर जरूर हैरानी हो सकती है। भारत के लिए एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर एशिया कप के एक सत्र में भारत की ओर से सबसे अधिक विकेट चटकाने वालों की सूची में दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। उन्होंने 2004 में खेले गए एशिया कप में गेंद से शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 पारियों में 32 ओवर फेंकते हुए 12.25 की औसत और 4.59 की इकॉनमी से 12 विकेट चटकाए थे।
#1 इरफान पठान
![विकेट लेने के बाद जश्न मनाते इरफान पठान](https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/08/01b54-16615206441090-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/08/01b54-16615206441090-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/08/01b54-16615206441090-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/08/01b54-16615206441090-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/08/01b54-16615206441090-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/08/01b54-16615206441090-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/08/01b54-16615206441090-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/08/01b54-16615206441090-1920.jpg 1920w)
2004 एशिया कप में भारत की ओर से बाएं हाथ के तेज गेंदबाज इरफान पठान की धारदार गेंदबाजी के आगे बड़े बड़े बल्लेबाज घुटने टेकने पर मजबूर हो गए थे। इरफान ने उस संस्करण में 6 मुकाबले खेले और 16.28 की बेहतरीन औसत और 4.37 की इकॉनमी से 14 विकेट हासिल किए थे। टूर्नामेंट में भारत के पहले मुकाबले में ही यूएई के खिलाफ पठान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 28 रन देकर तीन विकेट लिए थे जो कि उस संस्करण में उनका बेस्ट बॉलिंग फिगर था। वह 2004 एशिया कप के सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे।