3 भारतीय क्रिकेटर जिन्होंने बदला अपना धर्म, वर्ल्ड कप विजेता बल्लेबाज भी शामिल

भारतीय क्रिकेटर
भारतीय क्रिकेटर्स की तस्वीर (PHOTO CAPTION: X.COM/Profdilipmandal,BCCI)

3 Indian Cricketers Changed His Religion: भारतीय क्रिकेट टीम में क्रिकेटर्स के कई किस्से हैं। किसी के प्यार के तमाम किस्से हैं तो किसी ने शादी के बाद भी अफेयर किए। भारतीय क्रिकेटर्स की खबरें अखबारों के पन्नों की सुर्खियों से लेकर सोशल मीडिया तक छाई रहती हैं। अभी तक हमने आपको क्रिकेटर्स के अफेयर, उनकी पत्नी और लव स्टोरी के बारे में बताया था लेकिन आपको इसी कड़ी में ऐसे क्रिकेटर्स के बारे में बताएंगे जिन्होंने अपना धर्म ही परिवर्तन कर लिया।

Ad

हालांकि इन सभी के पीछे सभी के अपने- अपने कारण हैं। किसी ने अपनी प्रेमिका से शादी करने के लिए तो किसी ने माता- पिता की वजह से अपने धर्म को बदला। हम आपको बताते हैं कि किन तीन भारतीय क्रिकेटर्स ने अपना धर्म परिवर्तन किया ।

इन क्रिकेटर्स ने किया अपना धर्म परिवर्तन

3.विनोद कांबली

पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली जन्म से हिंदू थे। उनका जन्म पुणे के एक हिंदू परिवार में हुआ था। विनोद कांबली ने अपने प्यार के लिए अपना धर्म बदला था। दरअसल 1998 में विनोद कांबली ने एक ईसाई लड़की से शादी की थी, जिससे उनका तलाक हो गया। इसके बाद विनोद कांबली ने दोबारा शादी की। उनकी दूसरी पत्नी भी धर्म से ईसाई थीं। दूसरी शादी के बाद कांबली भी अपना धर्म परिवर्तन कर ईसाई बन गए थे। काबंली का दूसरा शादी के बाद धर्म परिवर्तन कराना काफी चर्चा में रहा था, जिसके बाद उन्होंने खुद कहा कि यह उनका निजी फैसला है।

2. रॉबिन उथ्प्पा

भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा के माता- पिता दोनों ही अलग धर्म के हैं। जहां पिता हिंदू धर्म के हैं वही रॉबिन की मां ईसाई धर्म से ताल्लुक रखती हैं। वहीं रॉबिन ने कुछ साल तक तो हिंदू धर्म का पालन किया लेकिन इसके बाद ईसाई धर्म का पालन करना शुरू किया। लेकिन रॉबिन उथप्पा ने शादी हिंदू लड़की शीतल गौतम से की थी। जिसकी वजह से उन्होंने ईसाई और हिंदू दोनों रीति-रिवाजों से शादी की थी।

Ad

1.कृपाल सिंह

भारतीय क्रिकेटर कृपाल सिंह का जन्म सिख परिवार में हुआ था। लेकिन उन्होंने ईसाई लड़की से शादी की थी। जिसकी वजह से शादी के बाद उन्होंने अपना धर्म बदलकर ईसाई धर्म को अपना लिया था। यहां तक कि कृपाल सिंह ने अपना नाम भी बदल लिया था। उन्होंने अपना नाम कृपाल से बदलकर अर्नोल्ड जॉर्ज रखा था। उन्होंने ईसाई बनने के बाद दाढ़ी भी कटवा दी थी और धर्म के साथ- साथ उन्होंने अपना लुक भी चेंज कर लिया था।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications