वीडियो: 3 भारतीय खिलाड़ी जिनके नाम गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हैं

भारतीय क्रिकेटरों ने मैदान पर अपने खेल से कई सारे रिकॉर्ड बनाए हैं। सचिन तेंदुलकर से लेकर विराट कोहली तक सभी खिलाड़ियों ने अपने क्रिकेट करियर में कई कीर्तिमान अपने नाम किए हैं लेकिन आज हम आपको बताएंगे उन 3 भारतीय खिलाड़ियों के बारे में जिनके नाम गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हैं। जी हां मैदान पर रिकॉर्ड के अलावा इन खिलाड़ियों ने यहां पर एक खास उपलब्धि हासिल की है। इन 3 खिलाड़ियों में सबसे पहला नाम आता है महेंद्र सिंह धोनी का। जी हां महेंद्र सिंह धोनी अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को आईसीसी की तीनों ट्रॉफी दिला चुके हैं। इसके अलावा और भी कई रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज हैं लेकिन क्या आपको पता है कि उनका गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। 2011 के क्रिकेट विश्व कप फाइनल मुकाबले में जिस बल्ले से 91 रनों की नाबाद पारी खेलकर धोनी ने भारत को 28 साल बाद विश्व कप खिताब दिलाया था, उस बल्ले की उन्होंने बाद में नीलामी की थी। नीलामी में धोनी का बल्ला 72 लाख में बिका था, जो कि दुनिया का सबसे महंगा बल्ला बन गया और उनका नाम रिकॉर्ड में दर्ज हो गया। इसके अलावा राजा महाराज सिंह का नाम भी गिनीज बुक रिकॉर्ड में है जो कि भारत सबसे ज्यादा उम्र में प्रथम श्रेणी खेलने वाले क्रिकेटर थे। वहीं विराट मारे भी इस लिस्ट में हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा समय तक नेट सेशन का रिकॉर्ड बनाया था, हालांकि ये रिकॉर्ड अब टूट चुका है।

youtube-cover
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications