3 भारतीय खिलाड़ी जो सफेद गेंद क्रिकेट में अब तक छक्का नहीं लगा पाए हैं

इन भारतीयों के बल्ले से छक्का नहीं आया
इन भारतीयों के बल्ले से छक्का नहीं आया
युजवेंद्र चहल के बल्ले से छक्के का इंतजार अब भी है
युजवेंद्र चहल के बल्ले से छक्के का इंतजार अब भी है

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई बड़े नाम हुए हैं और कई गेंदबाजों ने अपने फील्ड में अच्छा किया है। बल्लेबाजों ने कई बार गेंदबाजी में अपने हाथ दिखाए हैं, तो गेंदबाजों ने भी कई बार अपनी बल्लेबाजी का कौशल मैदान पर दिखाया है। इन सबके बीच छक्के और चौके लगाने वाले खिलाड़ियों का अलग महत्व होता है। रोहित शर्मा, क्रिस गेल, डीविलियर्स जैसे खिलाड़ी छक्कों के लिए ही जाने जाते हैं। कई खिलाड़ी सिर्फ प्लेसमेंट और टाइमिंग के बल पर महानता की सूची में जगह बनाते हैं। गेंदबाज भी निचले क्रम में बल्लेबाजी आने पर कई बार छक्के जड़ते हुए दिखे हैं। भारत के लिए जहीर खान, श्रीनाथ, उमेश यादव, हरभजन सिंह ऐसा कई बार कर चुके हैं।

भारतीय टीम में हर खिलाड़ी के बल्ले से छक्के निकलते हुए देखे गए हैं लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि अभी कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने सीमित क्रिकेट में एक बार भी छक्का नहीं लगाया है। वनडे और टी20 प्रारूप में इन खिलाड़ियों को छक्का लगाते हुए नहीं देखा गया है। इन तीनों खिलाड़ियों का जिक्र इस आर्टिकल में यहाँ किया गया है और ख़ास बात है कि इन्होने काफी सीमित ओवर मैच खेले हैं।

युजवेंद्र चहल

इस लेग स्पिनर ने भारत के लिए 2016 में वनडे क्रिकेट से डेब्यू किया था। वहां से लेकर अब तक चहल को जितनी भी गेंद बल्लेबाजी के लिए मिली है, वे छक्का नहीं जड़ पाए हैं। टी20 क्रिकेट में उन्होंने अब तक 11 गेंद खेली है तथा वनडे में 119 गेंद का सामना किया है लेकिन उनके बल्ले से छक्का आने का इंतजार अभी भी है। एक और खास बात यह है कि चहल ने लिस्ट ए और प्रथम श्रेणी क्रिकेट में कुल 3 छक्के लगाए हैं। उनके बल्ले से छक्का आने पर साथी खिलाड़ी ड्रेसिंग रूप में झूमने वाले हैं। वनडे और टी20 मिलकर उन्होंने कुल 136 मैच खेले हैं, टेस्ट में अभी तक मौका नहीं मिला।

कुलदीप यादव

कुलदीप यादव ने भी अब तक छक्का नहीं मारा है
कुलदीप यादव ने भी अब तक छक्का नहीं मारा है

इस चायनामैन गेंदबाज ने भारत के लिए टेस्ट, वनडे और टी20 क्रिकेट खेला है। टेस्ट क्रिकेट से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत करने वाले कुलदीप यादव ने अभी तक एक भी छक्का नहीं जड़ा है। टेस्ट में उन्होंने 185 गेंदों का सामना किया है। वनडे में 199 और टी20 क्रिकेट में 48 गेंद खेलने वाले इस खिलाड़ी ने अभी तक छक्का नहीं लगाया है। तीनों प्रारूप में उन्होंने 103 मैच खेले हैं।

इशांत शर्मा

इशांत शर्मा अब सीमित ओवर क्रिकेट टीम से बाहर हैं
इशांत शर्मा अब सीमित ओवर क्रिकेट टीम से बाहर हैं

टेस्ट क्रिकेट से भारत के लिए 2007 में डेब्यू करने वाले इशांत शर्मा ने भी अभी तक सबसे लम्बे प्रारूप में एक बार छक्का लगाया है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 2400 गेंद अभी तक खेली है। वनडे में 203 और टी20 में 9 गेंद खेलने वाले इशांत शर्मा के फैन्स उम्मीद कर रहे होंगे कि वे अपने सीमित ओवर क्रिकेट में एक बार छक्का जरुर लगाए लेकिन ऐसा शायद नहीं होगा। टेस्ट में उनके नाम एक अर्धशतक भी है। तीनों प्रारूप मिलाकर उन्होंने कुल 199 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।

Quick Links