3 भारतीय खिलाड़ी जिन्होंने सबसे ज्यादा टी20 खेले हैं 

रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी
रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी

#2 एमएस धोनी (338 मैच)

Ad
एमएस धोनी
एमएस धोनी

जिस समय भारत के दिग्गज खिलाड़ियों ने टी20 क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व करने से मना कर दिया था तब महेंद्र सिंह धोनी ने आगे बढ़कर भारतीय टीम को टी20 प्रारूप में सफलता दिलाई थी। इस खिलाड़ी ने अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी से भारत के लिए इस प्रारूप में बहुत अहम योगदान दिया है। धोनी ने अपने टी20 करियर में टीम इंडिया, चेन्नई सुपर किंग्स, राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स तथा अपनी घरेलू टीम झारखण्ड के लिए खेला है। इस खिलाड़ी ने आईपीएल में भी जबरदस्त सफलता हासिल की और अपनी टीम को तीन बार ख़िताब जितवाया। धोनी ने अब तक 338 टी20 मैच खेल चुके हैं और उनके नाम 6858 रन दर्ज हैं।

Ad

#1 रोहित शर्मा (350 मैच)

रोहित शर्मा
रोहित शर्मा

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने हाल ही में अपना 350वां टी20 मैच खेला। रोहित ने अपना सबसे पहला टी20 मैच 2007 में अपनी घरेलू टीम मुंबई के लिए बड़ौदा के खिलाफ खेला था। रोहित इस प्रारूप में लगातार अंतर्राष्ट्रीय स्तर और घरेलू क्रिकट के सक्रिय रहे हैं। आईपीएल में भी वह पहले ही सीजन से खेल रहे हैं। रोहित भारत की तरफ से सबसे अधिक टी20 खेलने वाले खिलाड़ी हैं। रोहित के नाम 350 मैचों में 9315 रन दर्ज हैं।

Quick Links

Edited by निशांत द्रविड़
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications