वनडे में विकेटकीपर्स की भूमिका काफी अहम होती है। एक विकेटकीपर विकेटों के पीछे से अपनी चपलता दिखाते हुए मैच का रुख पलट सकता है। शानदार स्टंपिंग और विकेटकीपिंग क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में काफी अहम होते हैं। अब तक वनडे क्रिकेट में कई शानदार विकेटकीपर्स हुए हैं।
कुमार संगकारा, एडम गिलक्रिस्ट, मार्क बाउचर और एम एस धोनी जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने विकेटकीपिंग में कई सारे कीर्तिमान अपने नाम किए हैं। इन खिलाड़ियों ने विकेटकीपिंग में एक नया आयाम स्थापित किया है। अक्सर जब भी विकेटकीपिंग की बात होती है तो इन खिलाड़ियों का नाम लिया जाता है।
विकेटकीपिंग में सबसे ज्यादा मुश्किल काम होता है स्टंपिंग करना। स्टंपिंग करने के लिए एक विकेटकीपर को काफी पैनी निगाह रखनी होती है और साथ ही उसे काफी चपलता भी दिखानी होती है। एम एस धोनी इस मामले में काफी माहिर माने जाते हैं और कई बार उन्होंने अपनी शानदार स्टंपिंग का नमूना भी पेश किया है। आज हम आपको वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा स्टंपिंग करने वाले 3 भारतीय विकेटकीपर्स के बारे में बताएंगे।
वनडे में सबसे ज्यादा स्टंपिंग करने वाले 3 भारतीय विकेटकीपर
3.किरण मोरे
![SHARJAH KIRAN MORE ACTION](https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/04/0293c-16512081000325-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/04/0293c-16512081000325-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/04/0293c-16512081000325-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/04/0293c-16512081000325-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/04/0293c-16512081000325-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/04/0293c-16512081000325-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/04/0293c-16512081000325-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/04/0293c-16512081000325-1920.jpg 1920w)
इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर पूर्व दिग्गज विकेटकीपर किरण मोरे हैं। उन्होंने काफी समय तक भारतीय टीम के लिए विकेटकीपिंग की। वो काफी जबरदस्त विकेटकीपर थे। किरण मोरे ने 1984 से लेकर 1993 तक भारतीय टीम के लिए 94 मैचों में विकेटकीपिंग की और इस दौरान कुल 90 शिकार किए। किरण मोरे ने इस दौरान 63 कैच पकड़े और 27 स्टंपिंग किए।
2.नयन मोंगिया
![नयन मोंगिया](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/07/cc5df-15940222467933-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/07/cc5df-15940222467933-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/07/cc5df-15940222467933-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/07/cc5df-15940222467933-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/07/cc5df-15940222467933-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/07/cc5df-15940222467933-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/07/cc5df-15940222467933-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/07/cc5df-15940222467933-800.jpg 1920w)
इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर पूर्व विकेटकीपर नयन मोंगिया का नाम है। नयन मोंगिया ने भी काफी समय तक भारतीय टीम के लिए विकेटकीपिंग का जिम्मा संभाला। नयन मोंगिया ने 1994 से लेकर 2000 तक 140 मुकाबले भारतीय टीम के लिए खेले। इस दौरान 139 पारियों में 154 शिकार उन्होंने किए। नयन मोंगिया ने इस दौरान 110 कैच पकड़े और 44 स्टंपिंग किए।
1.एम एस धोनी
![एम एस धोनी](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/07/744dc-15940221800628-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/07/744dc-15940221800628-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/07/744dc-15940221800628-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/07/744dc-15940221800628-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/07/744dc-15940221800628-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/07/744dc-15940221800628-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/07/744dc-15940221800628-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/07/744dc-15940221800628-800.jpg 1920w)
विकेटकीपिंग में जब-जब स्टंपिंग की बात होगी, तब-तब एम एस धोनी का नाम सबसे पहले लिया जाएगा। एम एस धोनी पलक झपकते ही स्टंपिंग करने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कई बार ऐसा किया है। एम एस धोनी की सबसे खास बात ये है कि बैट्समैन ने अगर जरा सी भी गलती कर दी तो वो चूकते नहीं हैं।
एम एस धोनी ने कुल मिलाकर 350 वनडे मुकाबले खेले और इस दौरान उन्होंने 345 पारियों में 444 शिकार किए। धोनी ने 321 कैच पकड़े और 123 बार स्टंपिंग किया। वो 100 से ज्यादा स्टंपिंग करने वाले दुनिया के एकमात्र विकेटकीपर हैं।