3 मौके जब एमएस धोनी ने देउड़ी माता के दर्शन करने के बाद ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

Winning Captain
Winning Captain's Press Conference - 2011 ICC World Cup - Source: Getty

MS Dhoni's Connections with Deori Maa Temple: एमएस धोनी को फैंस 'थाला' के नाम से भी जानते हैं। धोनी एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जो अपने खेल की वजह से लोगों के दिलों में खास जगह बनाने में सफल रहे हैं। धोनी की कई बातें ऐसी हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद करते हैं। इतने व्यस्त के बावजूद धोनी अध्यात्म के साथ जुड़े हुए हैं और अक्सर रांची के प्राचीन देउड़ी माता के मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। किसी भी बड़े टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले धोनी माता का आशीर्वाद लेना नहीं भूलते हैं। इस मंदिर से उनका गहरा नाता है। इस आर्टिकल में हम उन 3 मौकों के बारे में आपको बताएंगे, जब धोनी ने देउड़ी माता के दर्शन करने के बाद ट्रॉफी जीतने में सफलता हासिल की।

Ad

3. IPL 2023

आईपीएल 2023 की शुरुआत से पहले एमएस धोनी ने देउड़ी माता मंदिर में दर्शन किए थे। उन्होंने पंडित के मार्गदर्शन में किए गए एक लंबे अनुष्ठान में हिस्सा लिया था। उस सीजन में सीएसके ने धोनी की कप्तानी में पांचवीं बार आईपीएल की ट्रॉफी थी। सीएसके ने फाइनल मैच में गुजरात टाइटंस के विरुद्ध जीत दर्ज करते हुए टाइटल अपने नाम किया था।

2. 2013 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी

2013 में चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम की अगुवाई करने से पहले धोनी ने रांची के इस प्रसिद्ध देउड़ी माता मंदिर में हाजरी लगाई लगवाई थी। इंग्लैंड में आयोजित हुए उस टूर्नामेंट में भारत ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को मात देकर फाइनल में जगह बनाई थी। इसके बाद फाइनल मैच में इंग्लैंड को 5 रन से शिकस्त देकर ट्रॉफी जीतने में कामयाबी हासिल की थी। इसी के साथ धोनी दुनिया के इकलौते ऐसे कप्तान बने, जिनकी कप्तानी में किसी टीम ने आईसीसी के तीनों टूर्नामेंट जीतने में सफलता हासिल की।

1. 2011 वर्ल्ड कप

2011 में भारत ने वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी की थी। एमएस धोनी को कप्तान बनाया गया और सभी को मेजबान टीम से बहुत उम्मीदें थीं। इस बड़ी चुनौती से लड़ने के लिए धोनी ने रांची जाकर देउड़ी माता के मंदिर में मनोकामना मांगी। माता रानी ने धोनी को निराश नहीं किया था और 28 सालों के लम्बे इंतजार के बाद भारत वनडे फॉर्मेट में चैंपियन बना था।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications