चार बार की आईपीएल (IPL) विजेता चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए एक बार फिर से अहम चुनौती अपने स्क्वॉड में कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों को लाने की है। टीम ने आईपीएल 2021 में अपनी ख्याति के मुताबिक प्रदर्शन किया और अपना चौथा ख़िताब जीता। अगले आईपीएल से पहले मेगा ऑक्शन होना है और इस टीम ने रविंद्र जडेजा, एमएस धोनी, मोइन अली तथा ऋतुराज गायकवाड़ जैसे अहम खिलाड़यों को रिटेन किया है। हालांकि कुछ खिलाड़ियों को टीम जरूर मेगा ऑक्शन फिर से अपने साथ लाने की कोशिश करेगी। सीएसके हमेशा से ही अनुभवी खिलाड़ियों पर जोर देती रही है और इस बार उनके लिए भुवनेश्वर कुमार एक बुरा विकल्प नहीं होंगे। इसके पीछे प्रमुख वजह टीम की कमजोर तेज गेंदबाजी है।
बात की जाए भुवनेश्वर की तो वह एक बेहतरीन तेज गेंदबाज रहे हैं और आईपीएल में अपनी काबिलियत को कई बार साबित कर चुके हैं। चोट की समस्या के चलते उनका प्रदर्शन थोड़ा साधारण रहा और इसी वजह से सनराइज़र्स हैदराबाद ने उन्हें रिलीज कर दिया। भुवनेश्वर का हालिया प्रदर्शन भले ही औसत रहा हो लेकिन यह गेंदबाज अभी भी टी20 का माहिर खिलाड़ी है। ऐसे में सीएसके की टीम जरूर इन्हें टारगेट कर सकती है। इस आर्टिकल में हम उन 3 प्रमुख कारणों का जिक्र करने जा रहे हैं, जिनके आधार पर एमएस धोनी की टीम को भुवी को खरीदना चाहिए।
3 प्रमुख कारणों से CSK को भुवनेश्वर कुमार को अपनी टीम में शामिल करना चाहिए
#3 भुवनेश्वर कुमार एक अच्छे स्विंग गेंदबाज हैं
![नई गेंद के साथ भुवी काफी खतरनाक साबित होते हैं](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/12/c02b1-16395758475781-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/12/c02b1-16395758475781-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/12/c02b1-16395758475781-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/12/c02b1-16395758475781-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/12/c02b1-16395758475781-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/12/c02b1-16395758475781-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/12/c02b1-16395758475781-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/12/c02b1-16395758475781-1920.jpg 1920w)
अपने डेब्यू मैच में स्विंग गेंदबाजी का शानदार नजारा पेश करने वाले भुवनेश्वर कुमार काफी समय तक सफ़ेद गेंद की क्रिकेट में आईपीएल के साथ-साथ भारतीय टीम के अहम गेंदबाज रहे। भुवी ने धोनी की कप्तानी में ही अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी।
आईपीएल में हमने देखा है कि चेन्नई सुपर किंग्स ने हमेशा ही अपने गेंदबाजी आक्रमण में कम से कम एक स्विंग गेंदबाज को नियमित रूप से खिलाया है। ऐसे में आगामी ऑक्शन में भुवनेश्वर कुमार उनकी इस जरूरत को पूरा कर सकते हैं। टीम ने दीपक चाहर को रिलीज कर दिया है और अगर उनको वापस खरीदने का विचार नहीं करती तो भुवनेश्वर के रूप में एक बेहतरीन विकल्प मौजूद है। भुवी आईपीएल में पावरप्ले में 50 से अधिक विकेट ले चुके हैं और इससे नई गेंद से उनकी काबिलियत का पता चलता है।
#2 भुवनेश्वर कुमार एक सम्पूर्ण तेज गेंदबाज हैं
![भुवनेश्वर कुमार ने खुद को एक सम्पूर्ण तेज गेंदबाज के रूप में विकसित किया है](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/12/5da19-16397432991084-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/12/5da19-16397432991084-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/12/5da19-16397432991084-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/12/5da19-16397432991084-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/12/5da19-16397432991084-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/12/5da19-16397432991084-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/12/5da19-16397432991084-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/12/5da19-16397432991084-1920.jpg 1920w)
अपने करियर की शुरुआत में भुवनेश्वर कुमार की पहचान केवल नई गेंद से गेंदबाजी करने वाले गेंदबाज की थी। धोनी भी अक्सर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनसे लगातार ओवर करवाकर स्पेल खत्म करवा देते थे। हालांकि इस गेंदबाज ने समय के साथ-साथ खुद की गेंदबाजी में बदलाव लाते हुए अपने आप को एक सम्पूर्ण गेंदबाज बना लिया है। भुवी अब पावरप्ले के साथ डेथ ओवर्स में भी प्रभावशली साबित हुए हैं। उनके पास कई तरह की विविधताएं हैं, जो उन्हें कामयाब बनाती हैं।
#1 भुवनेश्वर एक अनुभवी गेंदबाज हैं
![भुवनेश्वर को आईपीएल में खेलने का काफी अनुभव है](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/12/536e5-16397436209579-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/12/536e5-16397436209579-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/12/536e5-16397436209579-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/12/536e5-16397436209579-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/12/536e5-16397436209579-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/12/536e5-16397436209579-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/12/536e5-16397436209579-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/12/536e5-16397436209579-1920.jpg 1920w)
चेन्नई की टीम ने हमेशा से ही अनुभवी खिलाड़ियों पर दांव खेला है और उनके लिए भुवनेश्वर कुमार भी एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं। भुवनेश्वर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट तथा आईपीएल का काफी अनुभव है। भुवी ने धोनी के साथ काफी खेला है और अपने अनुभव की मदद से चेन्नई को काफी फायदा पहुंचा सकते हैं। चेन्नई की गेंदबाजी में एक अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाजी की कमी आशीष नेहरा के बाद से हमेशा ही रही है। हालांकि आगामी ऑक्शन में भुवनेश्वर कुमार को खरीद कर इस कमी को पूरा कर सकते हैं।