आईपीएल (IPL) का सीजन शुरू होने वाला है और इस दौरान फैंस को चौके-छक्के भी खूब देखने को मिलेंगे। आईपीएल में छक्के मारने की अहमियत काफ़ी ज़्यादा है। ताबड़तोड़ छक्कों की वजह से दर्शकों में उत्साह काफी ज़्यादा बढ़ जाता है। पिछले एक दशक से ज़्यादा वक़्त में हमें आईपीएल में शानदार छक्के देखने को मिले हैं। कुछ शॉट काफ़ी दमदार होते हैं तो कुछ बेहद सही टाइमिंग के साथ लगाए गए हैं।
आमतौर पर एक आईपीएल सीज़न में 600 छक्के लगते हैं। कई छक्के बड़े आसानी से लगाए जाते हैं, तो कई ऐसे शॉट हैं जो 100 मीटर के पार चले जाते हैं। कई बार हमने देखा है कि आईपीएल में छक्कों की बारिश हुई है और बल्लेबाजों ने कई लंबे-लंबे छक्के लगाए हैं। इसी कड़ी में हम आपको आईपीएल इतिहास के 3 सबसे लंबे छक्कों के बारे में बताएंगे।
ये भी पढ़ें: क्विंटन डी कॉक पर लगा बेईमानी का आरोप, फखर जमान के दोहरा शतक नहीं बना पाने पर रोहित शर्मा का जिक्र
IPL इतिहास के 3 सबसे लंबे छक्के
1. एल्बी मोर्कल 125 मीटर
आईपीएल में सबसे लंबा छक्का जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में सबसे ऊपर एल्बी मोर्कल का नाम आता है। दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज एल्बी मोर्कल ने साल 2008 में प्रज्ञान ओझा की गेंद पर 125 मीटर लंबा छक्का जड़ा था। उनके बल्ले से निकला यह सिक्स आज तक आईपीएल इतिहास का सबसे लंबा छक्का है। प्रज्ञान ओझा की गेंद पर एल्बी मोर्कल ने ऐसा छक्का जड़ा कि गेंद चेपॉक स्टेडियम के बाहर जा गिरी थी। उनके इस रिकॉर्ड को आजतक कोई नहीं तोड़ पाया है। एल्बी मोर्कल उस वक्त आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का हिस्सा थे।
ये भी पढ़ें: फखर जमान ने दोहरा शतक नहीं बना पाने को लेकर दी बड़ी प्रतिक्रिया