महेंद्र सिंह धोनी के वनडे करियर की 3 यादगार पारियां 

महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी

#2. 183* बनाम श्रीलंका, 2005

Ad
महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए इस मैच में धोनी ने अपने करियर का सबसे बड़ा स्कोर बनाया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने कुमार संगकारा के शतक की बदौलत 298 रन बनाए थे। जवाब में धोनी की 145 गेंदों में 183 रन की नाबाद पारी की बदौलत भारत ने यह मैच आसानी से जीत लिया। धोनी ने अपनी पारी में 15 चौके और 10 छक्के जड़े थे। यह किसी विकेटकीपर द्वारा वनडे में अब तक का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है।

Ad

#3. 91* बनाम श्रीलंका, 2011

महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी

2011 विश्व कप फाइनल में 274 रनों का पीछा करते हुए एक समय तक भारतीय टीम विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर और वीरेंदर सहवाग का विकेट 114 रन तक गंवा चुकी थी। यहां से धोनी ने खुद को बैटिंग क्रम में ऊपर लाते हुए मोर्चा संभाला। धोनी ने लगातार स्ट्राइक रोटेट करते हुए गंभीर का अच्छा साथ दिया। गंभीर के आउट हो जाने के बाद उन्होंने तेजी से बैटिंग करते हुए टीम को जीत दिलाई। धोनी और गंभीर की बदौलत भारत ने 28 साल बाद विश्व कप जीता था। धोनी ने नाबाद 91 रन की नाबाद पारी खेली थी और यह पारी सभी के लिए यादगार बन गयी।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications