#1. क्रिस गेल (किंग्स इलेवन पंजाब)
Ad

'यूनिवर्स बॉस' नाम से मशहूर क्रिस गेल, क्रिकेट के इस प्रारूप के महान बल्लेबाज हैं। गेल के सामने अधिकतर गेंदबाज असहाय नजर आते हैं। कोलकता नाइट राइडर्स के साथ आईपीएल की शुरुआत करने वाले गेल ने 2011 में आरसीबी का दामन थाम लिया था। वो आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं।
Ad
आईपीएल में आरसीबी के साथ 7 साल बिताने के बाद गेल 2018 के सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) में शामिल हो गए थे। उन्हें 2 करोड़ के आधार मूल्य पर पंजाब ने अपने खेमे में शामिल किया था।
गेल की उम्र 40 साल से ज्यादा हो चुकी है और ऐसी संभावना है कि 2021 का आईपीएल उनके लिए अंतिम आईपीएल साबित हो सकता है।
Edited by सावन गुप्ता