3 ऐसे खिलाड़ी जो प्यार मे हुए अंधे, किसी ने दोस्त की मां और किसी ने दूसरे की पत्नी से की शादी

मुरली विजय
मुरली विजय, निकिता और उपुल की तस्वीर (PHOTO CREDIT: INSTAGRAM/upulthara44,mvj8)

Players Affairs Love life : क्रिकेट टीम हो या अन्य कोई खेल सभी में प्यार- मोहब्बत की कहानी खूब गढ़ी गई है। किसी ने बॉलीवुड एक्ट्रेस से प्यार किया तो किसी को अपनी चचेरी बहन से ही प्यार हो गया। धर्म जाति, उम्र सबको किनारे कर कई जोड़ियां बनीं तो कई जोड़ियां बनने के बाद बिखर भी गईं। इंसान के साथ भी ऐसा होता है लेकिन फेमस होने की वजह से खिलाड़ियों की कहानी सुर्खियों में आ जाती है।

Ad

वहीं कुछ क्रिकेटर्स और खिलाड़ी ऐसे भी जिन्होंने अपना घर बसाने के लिए अपने दोस्त का ही घर बर्बाद कर दिया। इसी कड़ी में आपको ऐसे क्रिकेटर्स और खिलाड़ी के बारे में बताएंगे जिन्होंने अपने दोस्त की ही पत्नी से शादी रचा ली, वहीं इस लिस्ट में एक खिलाड़ी ऐसा भी है जिसने प्यार में हर हद पार कर दी अपने दोस्त की मां से अफेयर किया।

इन क्रिकेटर्स ने दूसरे की पत्नी से किया प्यार

3.मुरली विजय

टीम इंडिया के बल्लेबाज मुरली विजय भी लिस्ट में शामिल हैं। आपको बता दें कि मुरली विजय और दिनेश कार्तिक एक समय पर बहुत अच्छे दोस्त हआ करते थे। दोस्ती भी इस हद तक कि दोनों का एक दूसरे के घर आना जाना था। परिवार के साथ मिलना जुलना रहता था। इस दौरान दिनेश कार्तिक की पत्नी निकिता बंजारा भी मुरली विजय की दोस्त बन गईं। धीरे- धीरे दोस्ती का यह रिश्ता प्यार में बदल गया। जब दिनेश कार्तिक को इस बारे में पता चल तब उन्होंने निकिता बंजारा से तलाक ले लिया। बाद में निकिता बंजारा और मुरली विजय ने शादी कर ली।

Ad

2.उपुल थरंगा

श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज उपुल थरंगा ने भी प्यार के लिए अपनी दोस्ती को धोखा दिया। उन्होंने अपने दोस्त तिलकरत्ने दिलशान की पत्नी निलंका विथनगे से शादी की। इतना ही नहीं तिलकरत्ने दिलशान और निलंका विथनगे का एक बेटा भी है। वहीं जब दिलशान को दोनों के अफेयर के बारे में पता चला तो उन्होंने पत्नी निलंका विथनगे को तलाक दे दिया।

1. डेलोंटे वेस्ट

बास्केटबॉल के मशहूर खिलाड़ी डेलोंटे वेस्ट ने तो प्यार के नाम पर रिश्ते की हर हद पार कर दी थी। डेलोंटे ने अपने ही बेस्ट फ्रेंड जेम्स लेब्रॉयन की मां के साथ अफेयर किया। वहीं 2010 में जेम्स लेब्रॉयन के फ्रेंड डेलोंटे वेस्ट और उनकी मां ग्लोरिया के बीच अफेयर की खबरे सुर्खियों में थीं लेकिन जेम्स लेब्रॉयन ने अपनी मां की अफेयर को महज एक अफवाह बताया था। वहीं उसके कुछ सालों बाद 2014 में डेलोंटे और ग्लोरिया ने खुद ही अपने रिलेशनशिप की पुष्टि की थी।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications