3 खिलाड़ी जो मिचेल मार्श के बाहर होने पर आईपीएल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल सकते हैं 

मार्श ने अपना आखिरी आईपीएल मैच 2020 में आरसीबी के विरुद्ध खेला था।
मार्श ने अपना आखिरी आईपीएल मैच 2020 में आरसीबी के विरुद्ध खेला था।

आईपीएल (IPL) 2022 में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने अपने सफर की शुरुआत बेहद शानदार तरीके से की है। टीम ने अपने पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को 4 विकेटों से करारी शिकस्त दी। हालांकि टूर्नामेंट में आगे बढ़ने से पहले टीम के लिए एक बुरी खबर आई है। टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) कूल्हे की चोट के चलते आईपीएल 2022 से बाहर हो सकते हैं। आपको बता दें, मार्श ऑस्ट्रेलिया के साथ पाकिस्तान के दौरे पर थे। जहाँ प्रैक्टिस के दौरान उनको कूल्हे में चोट लगी, जिसके चलते वो पाकिस्तान के खिलाफ पहला वनडे मैच भी नहीं खेल पाए।

Ad

दिल्ली की फ्रेंचाइजी ने मार्श को 6.50 करोड़ रूपये में खरीदा था। मार्श 6 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़ने वाले थे। लेकिन अब चोट के चलते उनके खेलने पर संदेह बना हुआ है। आपको याद हो तो दिल्ली अपने पहले मैच में सिर्फ दो विदेशी खिलाड़ियों के साथ खेलने उतरी थी। मार्कस स्टोइनिस को रिलीज किये जाने के बाद मार्श से दिल्ली को काफी उम्मीदें थी लेकिन अगर यह खिलाड़ी बाहर होता है तो बड़ा झटका होगा। ऐसे में इस आर्टिकल में हम उन 3 विदेशी खिलाड़ियों के बारे में जिक्र करेंगे जो मार्श के के बाहर होने पर रिप्लेसमेंट के तौर पर दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़ सकते हैं।

3 खिलाड़ी जो मिचेल मार्श के बाहर होने पर आईपीएल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल सकते हैं

#1 दासुन शनाका

दासुन शनाका
दासुन शनाका

श्रीलंका टीम के सीमित ओवरों के कप्तान दासुन शनाका इस लिस्ट में पहले नंबर हैं। शनाका को भले ही आईपीएल के मेगा ऑक्शन में कोई खरीदार ना मिला हो। लेकिन इनके आंकड़े इनकी काबिलियत को साबित करते हैं। इसका एक नमूना हम सब ने तब देखा था जब फरवरी 2022 में श्रीलंकाई टीम भारत के दौरे पर आई थी। दोनों टीमों के बीच खेली गई 3 मैचों की टी20 सीरीज में शनाका ने 124 की औसत से 124 रन बनाए थे और गेंद के साथ एक सफलता भी हासिल की थी।

Ad

#2 डेविड विसे

विसे ने आखिरी आईपीएल मुकाबला 2016 में दिल्ली कैपिटल्स के विरुद्ध खेला था।
विसे ने आखिरी आईपीएल मुकाबला 2016 में दिल्ली कैपिटल्स के विरुद्ध खेला था।

नामीबिया के 36 वर्षीय ऑलराउंडर खिलाड़ी डेविड विसे भी मिचेल मार्श की रिप्लेसमेंट के तौर पर दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा बन सकते हैं। विसे आईपीएल जैसे कई टूर्नामेंट्स अपने करियर में अब तक खेल चुके हैं, जिससे पता चलता है कि इनके पास अनुभव की कोई कमी नहीं है। इनके इसी अनुभव को देखते हुए दिल्ली की फ्रेंचाइजी विसे को मार्श की जगह शामिल कर सकती है। विसे अब तक आईपीएल के 15 मुकाबले खेल चुके हैं जिसमें 31.75 की औसत से 127 रन बनाए हैं और 16 विकेट भी अपने नाम कर चुके हैं।

Ad

#3 बेन कटिंग

कटिंग आईपीएल में 19 छक्के लगा चुके हैं।
कटिंग आईपीएल में 19 छक्के लगा चुके हैं।

इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर बेन कटिंग का नाम आता है। जो अब तक आईपीएल में तीन (राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस) टीमों के लिए मैच खेल चुके हैं। आपको जानकार हैरानी होगी कि कटिंग ने अपने अब तक के क्रिकेट करियर में अन्तर्राष्ट्रीय मैचों से ज्यादा आईपीएल मुकाबले खेले हैं। अपने 21 मैचों के आईपीएल करियर में कटिंग 21.64 की औसत से 238 रन बना चुके हैं, इस दौरान इनका स्ट्राइक रेट 168 से ऊपर का रहा है। इसके साथ कटिंग 10 विकेट भी चटका चुके हैं। ऐसे में यह भी एक ऑलराउंडर के रूप में विकल्प हो सकते हैं।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications