#2 दिनेश कार्तिक
![दिनेश कार्तिक](https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/29d2e-16443230292435-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/29d2e-16443230292435-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/29d2e-16443230292435-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/29d2e-16443230292435-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/29d2e-16443230292435-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/29d2e-16443230292435-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/29d2e-16443230292435-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/29d2e-16443230292435-1920.jpg 1920w)
आईपीएल में कुछ ऐसे खिलाड़ी ऑक्शन में शामिल होने जा रहे हैं, जो पहले ही सीजन से खेल रहे हैं। पहले ही सीजन से खेलने वाले खिलाड़ियों में एक नाम भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक का भी रहा है। दिनेश कार्तिक इस केशरिच लीग में पहले ही सीजन से सक्रिय रहे हैं, जो कई फ्रेंचाइजी के साथ खेल चुके हैं। कार्तिक इस दौरान साल 2016 और 2017 के सीजन में गुजराज लॉयंस के लिए खेले थे, जहां उन्होंने बढ़िया प्रदर्शन करते हुए 28 पारियों में 696 रन बनाए थे और उनका बल्लेबाजी औसत इस फ्रेंचाइजी के लिए सबसे अच्छा रहा था। इस बार अहमदाबाज फ्रेंचाइजी ऑक्शन में मौजूद कार्तिक पर दांव लगा सकती है और एक विकेटकीपर फिनिशर की भूमिका के लिए इन्हें शामिल कर सकती है।
#1 सुरेश रैना
![सुरेश रैना](https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/a3d5e-16443231952333-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/a3d5e-16443231952333-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/a3d5e-16443231952333-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/a3d5e-16443231952333-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/a3d5e-16443231952333-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/a3d5e-16443231952333-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/a3d5e-16443231952333-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/a3d5e-16443231952333-1920.jpg 1920w)
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज रहे सुरेश रैना आईपीएल में एक किंग की तरह साबित हुए हैं। सुरेश रैना आईपीएल के पहले ही सीजन से जबरदस्त छाप छोड़ रहे हैं। हालांकि उनका हालिया प्रदर्शन कुछ खास नहीं लेकिन उनका रूतबा किसी से छुपा नहीं है। रैना चेन्नई सुपर किंग्स के प्रतिबंध के चलते साल 2016 और 2017 के सीजन में गुजराज लॉयंस से जुड़े थे, जहां उन्हें कप्तान नियुक्त किया गया था। रैना ने इन दो सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था। रैना ने इन दो सीजन में 29 पारियों में 841 रन बनाने में सफलता हासिल की थी। अहमदाबाद की टीम रैना को टारगेट कर सकती है और युवा खिलाड़ियों के बीच सीनियर खिलाड़ी के रूप में बाएं हाथ के बल्लेबाज के अनुभव का फायदा उठा सकती है।