Players who have changed their gender: पिछले कुछ समय से क्रिकेट जगत में एक नाम काफी सुनाई पड़ रहा है, हम बात कर रहे हैं कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कोच संजय बांगर का बेटे आर्यन बांगर की। दरअसल आर्यन बांगर सिर्फ नाम से ही लड़के हैं वह हमेशा से एक लड़की की तरह से जीना पसंद करते थे। जिसके चलते उन्होंने अपना जेंडर ट्रांसफार्मेशन करा लिया। इस बात की जानकारी आर्यन बांगर ने नवंबर 2024 में अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी थी। ट्रांसफार्मेशन के बाद आर्यन बांगर ने अपना नाम बदलकर अनाया कर लिया है। जेंडर ट्रांसफार्मेशन की वजह से आर्यन बांगर काफी वायरल हो रहे हैं। लेकिन शायद ही आपको पता हो कि खेल जगत में आर्यन बांगर पहले ऐसे शख्स नहीं हैं जिन्होंने जेंडर ट्रांसफार्मेशन कराया हो, उनसे पहले भी कई खिलाड़ी ट्रांसफार्मेशन करा चुके हैं। इस आपको बताते हैं कौन- कौन इस लिस्ट में शामिल है, जिन्होंने शोहरत हासिल कराने के बाद अपना जेंडर चेंज कराया है।जेंडर चेंज कराने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट3.डैनियल मैकगेहीडैनियल मैकगेही एक ऑस्ट्रेलियाई मूल की क्रिकेटर हैं, आपको बता दें कि डैनियल कनाडा के लिए खेलती थीं। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलने वाली पहली ट्रांसजेंडर खिलाड़ी हैं। आईसीसी के लिंग पात्रता नियमों में किए गए बदलावों के बाद डैनियल मैकगेही को संन्यास लेना पड़ा था। 2020 में कनाडा शिफ्ट होने के बाद उन्होंने अपना जेंडर चेंज करवा लिया था। डैनिएल एक लड़के से लड़की बनी हैं।2. फुटबॉलर क्विनकनाडा महिला टीम की फुटबॉलर क्विन भी ट्रांसजेंडर हैं। एथलीट क्वीन ओलंपिक का हिस्सा रह चुकी हैं। बता दें कि फुटबॉरल क्वीन टोक्यों ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाली कनाडा टीम का हिस्सा रह चुकी है। इसके साथ ही वह फुटबॉल वर्ल्ड कप में भी खेल चुकी हैं। बता दें कि फुटबॉलर क्वीन लड़की से लड़का बनी हैं। View this post on Instagram Instagram Post1.लॉरेल हबर्डन्यूजीलैंड की लॉरेल हबर्ड भी ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल है। लॉरेल हबर्ड टोक्यो ओलंपिक 2020 में हिस्सा लेने वाली वह पहली ट्रांसजेंडर एथलीट थीं। वह पहले पुरुषों की प्रतियोगिता में भी हिस्सा ले चुकी हैं। 2012 में हबर्ड ने जेंडर चेंज करवा लिया था। लॉरेल हबर्ड भी पुरुष से महिला बनी हैं।