3 बड़े खिलाड़ी जो 2020 वर्ल्ड टी-20 के लिए नहीं हो सकते हैं भारतीय टीम का हिस्सा

धोनी
धोनी

#2 महेन्द्र सिंह धोनी

एमएस धोनी
एमएस धोनी

धोनी वर्ल्ड कप 2019 में भारत के लिए चौथे सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे, लेकिन इसके बावजूद उन्हें सबसे ज़्यादा आलोचना झेलनी पड़ी थी। धोनी को धीमी बल्लेबाजी के लिए काफी ज़्यादा निशाना बनाया गया था।

वर्ल्ड कप से भारत के बाहर होने के बाद धोनी के संन्यास को लेकर काफी कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन वेस्टइंडीज दौरे से ठीक पहले 2 महीने का आराम लेकर धोनी ने साफ कर दिया है कि फिलहाल वह संन्यास लेने के बारे में नहीं सोच रहे हैं।

हालांकि, चयनकर्ताओं ने भी लगभग संकेत दे ही दिया है कि अब प्लेइंग इलेवन में धोनी की जगह बन पाना बेहद मुश्किल है। पंत को जिस तरीके से तैयार किया जा रहा है उसको देखते हुए यह कहना बिल्कुल भी मुश्किल नहीं लग रहा है कि 2020 टी-20 वर्ल्ड कप के प्लान में धोनी को शामिल नहीं किया जाएगा।

Quick Links