3 खिलाड़ी जो पिछले ऑक्शन में करोड़ों में बिके थे लेकिन IPL 2022 मेगा ऑक्शन में शामिल नहीं

इन खिलाड़ियों को पिछले ऑक्शन में बड़ी धनराशि हाथ लगी थी
इन खिलाड़ियों को पिछले ऑक्शन में बड़ी धनराशि हाथ लगी थी

आईपीएल (IPL) 2022 के लिए मेगा ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा। इस ऑक्शन में अलग-अलग देशों के 1214 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 590 खिलाड़ी चुने गए हैं। पिछले सीजन मिनी ऑक्शन में कई विदेशी ऑलराउंडरों एवं तेज गेंदबाजों पर बढ़-चढ़कर बोली लगाई गई थी। लेकिन ग्लेन मैक्सवेल के अलावा कोई भी महंगा बिका विदेशी खिलाड़ी अपने फ्रेंचाइजी की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया।

Ad

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले सीजन ऑक्शन में सबसे महंगे बिकने वाले टॉप 4 खिलाड़ी विदेशी बैटिंग या बॉलिंग आलराउंडर थे। इन 4 मंहगे विदेशी खिलाड़ियों में से एक खिलाड़ी यानी ऑस्ट्रेलियाई बैटिंग आलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को उनकी पिछली फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर द्वारा रिटेन कर लिया गया है। लेकिन अन्य 3 खिलाड़ियों को उनकी पिछली फ्रेंचाइजी द्वारा रिटेन नहीं किया गया है और ये खिलाड़ी अलग-अलग कारणों से आईपीएल 2022 के ऑक्शन में हिस्सा भी नहीं ले रहे हैं।

नीचे हम आपको उन 3 खिलाड़ियों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो पिछले सीजन काफी महंगे बिके थे लेकिन आईपीएल 2022 के ऑक्शन में हिस्सा नहीं ले रहे हैं।

3 खिलाड़ी जो पिछले ऑक्शन में करोड़ों में बिके थे लेकिन IPL 2022 मेगा ऑक्शन में शामिल नहीं

#3 झाय रिचर्डसन

झाय रिचर्डसन पंजाब किंग्स का हिस्सा थे
झाय रिचर्डसन पंजाब किंग्स का हिस्सा थे

पिछले सीजन ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज रिचर्डसन को ₹14 करोड़ की बड़ी कीमत पर पंजाब किंग्स द्वारा खरीदा गया था। बिग बैश लीग 2020-21 में पर्थ स्कॉरचर्स की ओर से शानदार प्रदर्शन की बदौलत उन पर इतनी बड़ी बोली लगी थी। हालांकि मंहगे बिकने के बावजूद वे अपने टीम के लिए कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए।

Ad

रिचर्ड्सन ने पहले लेग में 3 मैच खेलते हुए मात्र 3 विकेट चटकाए थे और 10.64 की इकॉनमी से रन खर्च किए थे। इसके बाद यूएई में खेले गए दूसरे लेग में उन्होंने हिस्सा नहीं लिया था। एशेज सीरीज में चोटिल होने के चलते वे आईपीएल 2022 ऑक्शन में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। भले ही उनका पिछला सीजन प्रदर्शन खराब रहा हो, लेकिन इस बार भी उनके खरीदे जाने की उम्मीद थी।

#2 काइल जेमिसन

काइल जेमिसन
काइल जेमिसन

न्यूजीलैंड के फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर काइल जेमिसन को आईपीएल 2021 ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर फ्रेंचाइजी द्वारा ₹15 करोड़ की बड़ी कीमत पर खरीदा गया था। कीमत के अनुरूप पिछले सीजन उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। उन्होंने आइपीएल 2021 में 9 मैच खेलते हुए 9 विकेट चटकाए थे और 9.6 की इकॉनमी से रन खर्च किए थे और बल्ले के साथ 65 रन ही बना पाए थे।

Ad

जेमिसन को इस सीजन आरसीबी फ्रेंचाइजी द्वारा रिटेन नहीं किया गया है। हाल ही में उन्होंने ईएसपीएन क्रिकइंफो को दिए गए एक इंटरव्यू में कहा है कि वो आगे अंतरराष्ट्रीय मैचों के शेड्यूल को देखते हुए अपने परिवार के साथ कुछ समय बिताना चाहते हैं, जिसके चलते उन्होंने आईपीएल 2022 में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है।

#1 क्रिस मॉरिस

क्रिस मॉरिस
क्रिस मॉरिस

दक्षिण अफ्रीकी फास्ट बॉलिंग आलराउंडर क्रिस मॉरिस को आईपीएल 2021 में राजस्थान रॉयल्स द्वारा 16.25 करोड़ रुपए की बड़ी कीमत पर खरीदा गया था। इतना ही नहीं वे आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी भी बने थे। उन्होंने पिछले सीजन 11 मैचों में 15 विकेट चटकाए थे और 9.17 की इकॉनमी से रन खर्च किए थे।

पिछले सीज़न मॉरिस ने बल्लेबाजी करते हुए 136.73 की स्ट्राइक रेट से 67 रन भी बनाए थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 18 गेंदों पर 36* रनों की पारी खेलकर अपने टीम को जीत भी दिलाई थी। पिछले महीने उन्होंने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया, जिसके चलते वे आइपीएल 2022 ऑक्शन का हिस्सा नहीं हैं।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications