3 कारण क्यों हैरी ब्रूक का IPL 2025 से नाम वापस लेना दिल्ली कैपिटल्स के लिए है बड़ा झटका

South Africa v England - ICC Champions Trophy 2025 - Source: Getty
South Africa v England - ICC Champions Trophy 2025 - Source: Getty

Harry Brook IPL 2025: आईपीएल के 18वें सीजन को शुरू होने में अब दो हफ्तों से भी कम समय बचा है। हालांकि, सीजन की शुरुआत से पहले 9 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स को एक बड़ा झटका तब लगा, जब इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने अपना नाम वापस ले लिया। ब्रूक ने सोशल मीडिया के जरिए ये बड़ी घोषणा की, जिसके बाद डीसी के फैंस चिंता में आ गए।

Ad

ब्रूक से IPL 2025 से नाम वापस लेने की पीछे की वजह राष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं को बताया है। मालूम हो कि ब्रूक को दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल के 18वें सीजन के लिए हुए मेगा ऑक्शन में 6.25 करोड़ में खरीदा था, लेकिन उन्होंने इतनी बड़ी रकम की परवाह किए बिना ये फैसला लिया है। ये लगातार दूसरी बार है है, जब ब्रूक ने इस तरह से IPL से अपना नाम वापस लिया है।

Ad

भविष्य में अब दाएं हाथ के इस इंग्लिश बल्लेबाज को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। दिल्ली कैपिटल्स ने ब्रूक से इस तरह की उम्मीद नहीं की थी। आइए जानते हैं वो 3 कारण क्यों हैरी ब्रूक का IPL 2025 से नाम वापस लेना DC के लिए बड़ा झटका है।

3. मिडिल ऑर्डर में खल सकती है अनुभवी बल्लेबाज की कमी

IPL 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका तब लगा था, जब अनुभवी बल्लेबाज और कप्तान ऋषभ पंत ने टीम का साथ छोड़ने का फैसला लिया था। पंत अब लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का हिस्सा बन गए हैं। मेगा ऑक्शन में जब डीसी ने ब्रूक को खरीदा था, तो उम्मीद की जा रही थी, उससे फ्रेंचाइजी को राहत मिली होगी।

उसकी वजह ये थी कि ब्रूक कौशल और अनुभव के मामले में पंत की टक्कर के थे और वो उनकी कमी को पूरा करने का माद्दा रखते थे। अब ब्रूक के नहीं होने से 4 नंबर पर डीसी के लिए कौन बल्लेबाजी करेगा ये एक फ्रेंचाइजी के लिए एक बड़ी टेंशन साबित हो सकती है।

2. हैरी ब्रूक ने पिछले कुछ समय से टी20 फॉर्मेट में बनाए हैं जमकर रन

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शुरुआत में हैरी ब्रूक टी20 फॉर्मेट में उस तरह से रन नहीं बना पा रहे थे, जैसे वो टेस्ट फॉर्मेट में बना रहे थे। लेकिन 26 वर्षीय ब्रूक ने पिछले साल सबसे छोटे प्रारूप में शानदार प्रदर्शन करना शुरू किया था। उन्होंने पिछले साल T20I में छह पारियों में 150.92 की स्ट्राइक रेट और 54.33 की शानदार औसत से रन बनाए थे। उन्होंने 2024 में द हंड्रेड सीजन में भी शानदार प्रदर्शन किया था और सात मैचों में 148.18 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे। भले ही साल की शुरुआत में ब्रूक भारत के खिलाफ हुई टी20 सीरीज में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे, लेकिन उन्हें यहां की पिचों पर खेलने का अनुभव हो गया था। जिसका फायदा डीसी को मिल सकता था।

1. हैरी ब्रूक के नहीं होने से दिल्ली कैपिटल्स की कमजोरियां सामने आ सकती हैं

IPL 2024 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम प्लेऑफ में क्वालीफाई करने में नाकाम रही थी। इसकी मुख्य वजह थी कि मध्यक्रम में बल्लेबाज निरंतर रन नहीं बना पा रहे थे। ट्रिस्टन स्टब्स ने 54 की औसत और 190.90 की स्ट्राइक रेट रन बनाकर प्रभावित किया था, जबकि अन्य विदेशी खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ने में विफल रहे थे।

शाई होप और मिचेल मार्श जैसे बल्लेबाजों ने निराश किया था। पिछले सीजन में टीम के परफॉरमेंस को ध्यान में रखकर ही फ्रेंचाइजी ने ब्रूक को इस समस्या से निपटने के लिए साइन किया था। उनके जाने के बाद अब टीम को फिर से इस समस्या के लिए नया हल ढूढना पड़ेगा।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications