3 कारणों से भारत को मिल सकती है एशिया कप में हार

#2 महेंद्र सिंह धोनी की फीनिशिंग क्षमता
Ad

जैसे-जैसे महेंद्र सिंह धोनी की उम्र बढ़ती जा रही है, वैसे-वैसे धोनी की फॉर्म में गिरावट कई मौकों पर देखी जा सकती है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 321 वनडे मुकाबले खेलने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में तीनों मुकाबले खेलते हुए 125 गेंदों का सामना किया और महज 79 रन ही स्कोर किए। एमएस धोनी के कद के हिसाब से यह आंकड़ा काफी छोटा है। हालांकि धोनी ने इस सीरीज में अपने वनडे क्रिकेट करियर के 10,000 रन जरूर पूरे किए और उनके नाम फिलहाल 51.26 की औसत से 10,046 वनडे रन दर्ज हैं। लेकिन फीनिशर के तौर पर पहचाने जाने वाले धोनी की फीनिशिंग क्षमता कहीं खोई हुई दिखाई देती है। महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया के लिए अब फीनिशर के तौर पर नहीं देखे जाते हैं क्योंकि पिछले काफी मौकों पर उन्हें आखिर में रन स्कोर करने के लिए संघर्ष करते हुए देखा गया है। एशिया कप में भी धोनी से फिनिशर की भूमिका अदा करने की उम्मीद नहीं की जा सकती है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications