3 दिग्गज जो दिल्ली कैपिटल्स के साथ फ्लॉप रहे हैं

आंद्रे रसेल
आंद्रे रसेल

आईपीएल के नए सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम इतनी सॉलिड दिख रही है जितनी शायद पहले कभी नहीं थी। दिल्ली कैपिटल्स के पास टॉप क्रम से लेकर मध्यक्रम में बेहतरीन बल्लेबाज मौजूद हैं। खिलाड़ी अगर अच्छी फॉर्म दिखाने में कामयाब रहते हैं, तो दिल्ली कैपिटल्स किसी भी टीम की हालत इस बार आईपीएल में खराब कर सकती है। हालांकि कई बार पहले भी दिल्ली कैपिटल्स की टीम में धाकड़ खिलाड़ी रहे हैं।

इस बार पृथ्वी शॉ, शिखर धवन और अजिंक्य रहाणे जैसे खिलाड़ी दिल्ली कैपिटल्स की टीम में टॉप क्रम में हैं। उनके अलावा श्रेयस अय्यर, ऋषभ पन्त जैसे युवा मध्यक्रम में अपनी भूमिका के लिए तैयार हैं। रविचंद्रन अश्विन बतौर स्पिनर इस टीम के लिए खेलेंगे। देखा जाए तो एक संतुलित और मजबूत दिल्ली कैपिटल्स इस बार नजर आ रही है। कई मौकों पर बेहतर खेलने के बाद भी इस टीम को उस हिसाद से सफलता नहीं मिली, जितनी मिलनी चाहिए थी। कई बार ऐसा भी हुआ है जब इस टीम के पास टी20 क्रिकेट के विश्व स्तरीय खिलाड़ी आए लेकिन बुरी तरह फ्लॉप रहे। उन्हें शामिल करने का फायदा टीम को बिलकुल नहीं मिला। ऐसे ही तीन दिग्गजों की बात इस आर्टिकल में की गई है।

यह भी पढ़ें: आईपीएल इतिहास के 3 सफलतम कप्तानों पर एक नजर

दिल्ली कैपिटल्स के 3 दिग्गज को फ्लॉप रहे

कॉलिन मुनरो

कॉलिन मुनरो
कॉलिन मुनरो

न्यूजीलैंड का यह खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय टी20 में किसी परिचय का मोहताज नहीं है। आक्रामक खेल और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक 2018 तक जड़ने वाले मुनरो का बल्ला दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए खामोश ही रहा। 9 मैच इस टीम के लिए खेलने के बाद कॉलिन मुनरो ने 147 रन बनाए। उनके नाम के अनुसार देखा जाए तो यह प्रदर्शन एकदम फ्लॉप की श्रेणी में आता है।

कार्लोस ब्रैथवेट

कार्लोस ब्रैथवेट
कार्लोस ब्रैथवेट

इस खिलाड़ी को बड़े शॉट के लिए जाना जाता है। पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच में उन्होंने लगभग मैच जितवा दिया था। 2016 के वर्ल्ड टी20 में उन्होंने इंग्लैंड को चार छक्के लगाकर मैच हरा दिया था। आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए ब्रैथवेट ने 10 मैचों में महज 95 रन बनाए हैं। उनका बल्ला पूरी तरह खामोश रहा।

आंद्रे रसेल

आंद्रे रसेल-पीटरसन
आंद्रे रसेल-पीटरसन

कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए लगातार तूफानी खेल दिखाने वाले आंद्रे रसेल दिल्ली की टीम में रहते ऐसा नहीं कर पाए थे। दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए 7 मैचों में 58 रन बनाने के अलावा एक विकेट झटका। हालांकि उस समय दिल्ली की टीम का नाम दिल्ली डेयरडेविल्स था। रसेल बुरी तरह इस टीम के साथ फ्लॉप रहे हैं।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma