3 टीमें जिसने भारत को सबसे ज्यादा टी20 मैचों में हराया है

भारतीय क्रिकेट टीम ने 160 से ज्यादा टी20 खेले हैं
भारतीय क्रिकेट टीम ने 160 से ज्यादा टी20 खेले हैं

भारतीय टीम ने अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय 2006 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था और अभी तक कुल मिलाकर 164 टी20 मैच खेल लिए हैं। इसमें भारत को 103 मैचों में जीत मिली है, वहीं 53 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। 3 मैच टाई हुए हैं जिसमें भारत ने सुपर ओवर/बोल आउट में जीत हासिल की जबकि 5 मैचों का कोई परिणाम नहीं निकला है।

इन 164 मैचों में भारत ने सबसे ज्यादा 25 मैच श्रीलंका के खिलाफ खेले हैं और सबसे ज्यादा 17 जीत भी श्रीलंका के खिलाफ दर्ज की है। श्रीलंका के अलावा भारत ने ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के खिलाफ 10 से ज्यादा टी20 खेले हैं।

अब आइये नजर डालते हैं तीन ऐसी टीमों पर, जिन्होंने भारत को सबसे ज्यादा टी20 मैचों में हराया है:

# न्यूजीलैंड (8)

न्यूजीलैंड ने भारत को 9 मैचों में हराया है
न्यूजीलैंड ने भारत को 9 मैचों में हराया है

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने अभी तक 20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्हें 11 मैचों में जीत (2 जीत सुपर ओवर) मिली है, वहीं 9 मैचों में उन्हें हार का भी सामना करना पड़ा है। न्यूजीलैंड और भारत के बीच पहली बार मुकाबला 2007 वर्ल्ड टी20 में हुआ था, जिसमें न्यूजीलैंड ने जीत हासिल की थी। गौरतलब है कि न्यूजीलैंड ने 2007 से 2016 तक लगातार पांच मैचों में भारत को हराया था।

भारत ने न्यूजीलैंड को पहली बार 2017 में हराया था। 2007 से 2016 तक लगातार पांच जीत हासिल करने के अलावा न्यूजीलैंड ने 2017 में एक बार और 2019 में दो बार भारत को हराया था। 2021 टी20 वर्ल्ड कप में भी न्यूजीलैंड ने भारत को हराया था।

# इंग्लैंड (9)

इंग्लैंड
इंग्लैंड

इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने अभी तक 19 मैच खेले हैं, जिसमें उन्हें 10 मैचों में जीत मिली है वहीं 9 मैचों में हार का सामना भी करना पड़ा है। इंग्लैंड और भारत के बीच पहली बार मुकाबला 2007 वर्ल्ड टी20 में हुआ था जिसमें भारत ने जीत हासिल की थी।

इंग्लैंड ने भारत को 2009 वर्ल्ड टी20 में पहली बार हराया था। उसके बाद इंग्लैंड ने 2011 में दो बार एवं 2012, 2014, 2017 और 2018 में एक-एक बार भारत को हराया। 2021 में इंग्लैंड ने पांच मैचों की सीरीज में भारत को दो मैचों में हराया था।

# ऑस्ट्रेलिया (9)

ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने अभी तक सबसे ज्यादा 23 मैच खेले हैं, जिसमें उन्हें 13 मैचों में जीत मिली है, वहीं 9 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है और एक मैच रद्द हुआ है। ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पहली बार मुकाबला 2007 वर्ल्ड टी20 में हुआ था, जिसमें भारतीय टीम ने जीत हासिल की थी।

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पहली बार 2008 में हराया था। इसके बाद 2010 और 2012 वर्ल्ड टी20 में भी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जीत हासिल की थी। इन तीन मैचों के अलावा ऑस्ट्रेलिया ने 2012, 2017 और 2018 में एक-एक बार एवं 2019 में दो बार भारत को हराया था। 2020 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को तीन मैचों की सीरीज में 2-1 से हराया था।

Quick Links

Edited by निशांत द्रविड़