3 अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी जो IPL 2023 ऑक्शन में सबसे ज्यादा महंगे रहे 

3 अनकैप्ड खिलाड़ी जो IPL 2023 ऑक्शन में सबसे ज्यादा महंगे रहे
3 अनकैप्ड खिलाड़ी जो IPL 2023 ऑक्शन में सबसे ज्यादा महंगे रहे

आईपीएल (IPL) 2023 के लिए बीते शुक्रवार (23 दिसंबर) को कोच्चि में मिनी ऑक्शन का आयोजन हुआ जिसमें सभी टीमों ने अपने पर्स के हिसाब से खिलाड़ियों पर पैसे खर्च किये। इस ऑक्शन में सबसे ज्यादा कमाई विदेशी खिलाड़ियों ने की। इनमें सैम करन, कैमरन ग्रीन, निकोलस पूरन, बेन स्टोक्स और हैरी ब्रूक के नाम शामिल हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इनके हालिया प्रदर्शन को मद्देनजर रखते हुए, फ्रेंचाइजियों ने इन्हें अपनी टीम में शामिल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

Ad

इस बीच कुछ भारतीय खिलाड़ियों के हिस्से में भी अच्छी-खासी रकम आई। इनमें कुछ खिलाड़ी ऐसे भी रहे जिनका अभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू होना अभी बाकी है। इस आर्टिकल में हम उन 3 अनकैप्ड खिलाड़ियों के बारे में जिक्र करेंगे जो आईपीएल 2023 ऑक्शन में सबसे ज्यादा महंगे रहे।

ये 3 अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी आईपीएल 2023 के ऑक्शन में सबसे महंगे बिके

#3 विव्रांत शर्मा (2.60 करोड़)

विव्रांत शर्मा (Image - Espn)
विव्रांत शर्मा (Image - Espn)

जम्मू कश्मीर के ऑलराउंडर विव्रांत शर्मा की पहचान लेग स्पिनर और ताबड़तोड़ बल्लेबाज के रूप में होती है। विव्रांत को मिनी ऑक्शन में अनकैप्ड खिलाड़ियों की लिस्ट में रखा गया था। इस बाएं हाथ के खिलाड़ी का बेस प्राइस 20 लाख रूपये था लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद ने इनकी काबिलियत को ध्यान में रखते हुए, उन्हें खरीदने के लिए 2 करोड़ 60 लाख रूपये खर्च किये। 23 साल के विव्रांत ने घरेलू क्रिकेट में कमाल का प्रदर्शन किया। इसी का इनाम उन्हें ऑक्शन में मिला है।

Ad

विव्रांत ने हाल में खेली गई विजय हजारे ट्रॉफी में उत्तराखंड के खिलाफ खेलते हुए, नाबाद 154 रनों की पारी खेली थी।

#2 मुकेश कुमार (5.50 करोड़)

मुकेश कुमार (Image - Espn)
मुकेश कुमार (Image - Espn)

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार दूसरे अनकैप्ड खिलाड़ी रहे जिन्हें ऑक्शन में सबसे महंगा खरीदा गया। आईपीएल 2023 के सत्र के लिए मुकेश को दिल्ली कैपिटल्स ने अपने स्क्वाड में शामिल किया है। 29 वर्षीय इस गेंदबाज को खरीदने के लिए ऑक्शन में दिल्ली और पंजाब किंग्स के बीच होड़ देखने को मिली। लेकिन अंत में दिल्ली ने सबसे बड़ी बोली लगाकर उन्हें खरीद लिया। मुकेश का बेस प्राइस 20 लाख रूपये था लेकिन दिल्ली ने उन्हें खरीदने के लिए 5 करोड़ से अधिक रकम देकर अपने साथ जोड़ा।

Ad

#1 शिवम मावी (6 करोड़)

शिवम मावी (Image - Espn)
शिवम मावी (Image - Espn)

अनकैप्ड तेज गेंदबाज शिवम मावी का बेस प्राइस 40 लाख रुपए था लेकिन जैसे ही उनकी बोली शुरू हुई। कई टीमें उन्हें खरीदने की रेस में जुट गईं, लेकिन अंत में हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस ने 6 करोड़ में उन्हें खरीद लिया। हालाँकि, मावी को पिछले सीजन के लिए हुए मेगा ऑक्शन के मुकालबे इस बार कम पैसे मिले हैं। आईपीएल 2022 के लिए कोलकता नाइटराइडर्स ने दाएं हाथ को गेंदबाज को 7.25 करोड़ रूपये में खरीदा था।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications