3 अनुभवी भारतीय स्पिनर जो IPL 2022 का हिस्सा नहीं होंगे 

अमित मिश्रा आगामी सीजन का हिस्सा नहीं होंगे
अमित मिश्रा आगामी सीजन का हिस्सा नहीं होंगे

2008 में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के शुरू होने के बाद से लेकर अब तक देश-दुनिया के कई सारे दिग्गज क्रिकेटर इसका हिस्सा रह चुके हैं। 2022 में आईपीएल का 15वां सीजन खेला जाने वाला है, इसके लिए ऑक्शन की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। इस ऑक्शन में कुछ आईपीएल दिग्गज अनसोल्ड रहे तो कुछ दिग्गजों ने आईपीएल शुरू होने से पहले ही संन्यास ले लिया था, जिसके चलते वो ऑक्शन में हिस्सा नहीं ले सके।

Ad

आईपीएल में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों में श्रीलंका के लसिथ मलिंगा का नाम पहले नंबर पर आता है। इस मामले में वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो दूसरे नंबर पर हैं, जो मलिंगा से सिर्फ 3 विकेट पीछे हैं। मलिंगा क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले चुके हैं, जबकि ब्रावो अब भी फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेल रहे हैं। आईपीएल 2022 में वे चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हिस्सा हैं।

इन 2 तेज गेंदबाजों के अलावा आइपीएल में सबसे अधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की सूची में तीसरे, चौथे एवं पांचवें स्थान पर भारत के 3 दिग्गज स्पिनरों का नाम आता है। ये तीनों अनुभवी स्पिनर अलग-अलग कारणों से आईपीएल 2022 में खेलते हुए नहीं दिखाई देंगे। इस आर्टिकल में हम इन्हीं 3 अनुभवी स्पिन गेंदबाजों की जो चर्चा करने जा रहे हैं जो आईपीएल 2022 का हिस्सा नहीं होंगे।

3 अनुभवी भारतीय स्पिनर जो IPL 2022 का हिस्सा नहीं होंगे

#3 हरभजन सिंह

हरभजन सिंह संन्यास ले चुके हैं
हरभजन सिंह संन्यास ले चुके हैं

भारत के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह आईपीएल में सबसे अधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की सूची में पांचवें स्थान पर आते हैं। उन्होंने 163 मैचों में 26.86 की औसत और 22.77 की स्ट्राइक रेट से 150 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनकी इकॉनमी 7.07 की रही है जबकि सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/18 का रहा है। पिछले सीजन उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2 करोड रुपए की बेस प्राइस पर खरीदा था। आईपीएल 2022 से पहले ही उन्होंने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था जिसके चलते वह इस सीजन में खेलते हुए नहीं दिखाई देंगे।

Ad

#2 पीयूष चावला

पीयूष चावला
पीयूष चावला

आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की सूची में पीयूष चावला चौथे स्थान पर आते हैं। उन्होंने 165 मैचों में 27.39 की औसत एवं 20.85 की स्ट्राइक रेट से 157 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनकी इकॉनमी 7.88 की रही है जबकि सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/17 रहा है। पिछले सीजन वह मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा थे। आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में उनका बेस प्राइस ₹1 करोड़ था, लेकिन किसी भी फ्रेंचाइजी ने उन पर बोली नहीं लगाई और वे अनसोल्ड रहे। इसी के चलते अब वे आईपीएल 2022 में खेलते हुए नहीं दिखाई देंगे।

Ad

#1 अमित मिश्रा

अमित मिश्रा
अमित मिश्रा

अमित मिश्रा आईपीएल में सबसे अधिक विकेट चटकाने वाले स्पिनर हैं। उन्होंने 154 मैचों में 23.95 की औसत से 166 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनकी इकॉनमी 7.35 की रही है। आईपीएल में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 5/17 का रहा है। पिछले सीजन में वे दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा थे। आइपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में उनका बेस प्राइस ₹1.5 करोड़ था, लेकिन उन पर किसी फ्रेंचाइजी ने बोली नहीं लगाई, जिस कारण वे इस आईपीएल सीजन में खेलते हुए नहीं दिखाई देंगे।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications