1.एम एस धोनी
Ad

विकेटकीपिंग में जब-जब स्टंपिंग की बात होगी, तब-तब एम एस धोनी का नाम सबसे पहले लिया जाएगा। एम एस धोनी पलक झपकते ही स्टंपिंग करने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कई बार ऐसा किया है। एम एस धोनी की सबसे खास बात ये है कि बैट्समैन ने अगर जरा सी भी गलती कर दी तो वो चूकते नहीं हैं।
एम एस धोनी ने अभी तक कुल मिलाकर 350 वनडे मुकाबले खेले हैं और इस दौरान उन्होंने 345 पारियों में 444 शिकार किए हैं। धोनी ने 321 कैच पकड़े और 123 बार स्टंपिंग किया। वो 100 से ज्यादा स्टंपिंग करने वाले दुनिया के एकमात्र विकेटकीपर हैं। धोनी ने अभी संन्यास नहीं लिया है और अगर आगे अभी खेलते हैं तो फिर उनके आंकड़े और बेहतर होते जाएंगे।
Edited by सावन गुप्ता