3 खिलाड़ी जिन्होंने सबसे कम उम्र में IPL में 1000 रन के आंकड़े को पूरा किया 

ऋषभ पंत और पृथ्वी शॉ का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है
ऋषभ पंत और पृथ्वी शॉ का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है

#2 पृथ्वी शॉ (21 साल, 169 दिन)

Ad
पृथ्वी शॉ
पृथ्वी शॉ

भारत के लिए टेस्ट और वनडे खेल चुके युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को मौजूदा समय में सबसे होनहार खिलाड़ियों में शामिल किया जाता है। शॉ ने अपने खेल के माध्यम से कई बार अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। यह बल्लेबाज ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेलबाज के लिए जाना जाता है। आईपीएल में भी शॉ ने कई धमाकेदार पारियां खेली हैं।

Ad

2018 में आईपीएल में डेब्यू करने वाले पृथ्वी शॉ ने 2020 के सीजन के दौरान 22वें मैच में आरसीबी के खिलाफ अपनी 21 रन की पारी के दौरान आईपीएल में 1000 रन पूरे किये थे।। शॉ ऐसा करने वाले दूसरे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं। उन्होंने 21 साल 169 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की।

#1 ऋषभ पंत (20 साल, 218 दिन)

ऋषभ पंत
ऋषभ पंत

आईपीएल 2021 में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करने वाले ऋषभ पंत को इस लीग के सबसे धमाकेदार बल्लेबाजों में शामिल किया जाता है। पंत ने अपने शुरूआती आईपीएल करियर में ही कई बेहतरीन पारियां खेली थी। यह बल्लेबाज बड़ी-बड़ी हिट लगाने के लिए मशहूर है।

पंत ने आईपीएल 2018 में अपने करियर के 1000 रन पूरे किये थे। उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ अपनी शतकीय पारी के दौरान यह उपलब्धि हासिल की थी। पंत की उम्र उस समय 20 साल, 218 दिन थी और वह सबसे कम उम्र में 1000 आईपीएल रन पूरा करने वाले बल्लेबाज बन गए थे।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications