4 बल्लेबाज जिन्होंने टेस्ट और वनडे दोनों प्रारूपों में दोहरा शतक लगाया

रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक लगाया
रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक लगाया

#3 क्रिस गेल

Ad
क्रिस गेल
क्रिस गेल

वेस्टइंडीज के क्रिस गेल ने 24 फरवरी को कैनबरा में आयोजित आईसीसी विश्व कप 2015 के 15वें मैच के दौरान जिम्बाब्वे के खिलाफ 215 रनों की शानदार पारी खेली थी। टॉस जीतने के बाद वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी की और गेल ने जल्द ही जिम्बाब्वे के सभी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। गेल ने 215 रन केवल 147 गेंदों में 10 चौके और 16 छक्के सहित बनाये। टेस्ट में गेल के नाम पर दो तिहरे शतक हैं - श्रीलंका के खिलाफ 333 और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 317। इसके अलावा उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 204 रनों की पारी भी खेली थी।

Ad

#4 रोहित शर्मा

रोहित शर्मा
रोहित शर्मा

रांची टेस्ट में दोहरा शतक लगाने से पहले रोहित शर्मा के नाम वनडे प्रारूप में तीन दोहरे शतक दर्ज थे। रोहित ने 13 नवंबर 2014 को कोलकाता में श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय मैच 264 का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड बनाया था। तीन साल बाद, 13 दिसंबर 2017 को, रोहित ने मोहाली में एक बार फिर श्रीलंका के खिलाफ एक और दोहरा शतक लगाया। रोहित का पहला एकदिवसीय दोहरा शतक 2 नवंबर 2013 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आया था। भारत ने पहले बल्लेबाजी की और सलामी बल्लेबाज ने आउट होने से पहले 158 गेंदों में 209 रन बनाए।

ओपनर के रूप में 2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिले मौके को रोहित शर्मा ने दोनों हाथों से पकड़ा और इस सीरीज जबरदस्त प्रदर्शन किया। रांची में खेले गए टेस्ट में रोहित ने पहली पारी में 255 गेंदों में 212 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 28 चौके और 6 छक्के लगाए।

Quick Links

Edited by निशांत द्रविड़
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications