4 बल्लेबाज जिन्होंने IPL में दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे तेज अर्धशतक बनाया 

ऋषभ पंत और पृथ्वी शॉ
ऋषभ पंत और पृथ्वी शॉ

#2 पृथ्वी शॉ (18 गेंद) बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, 2021

Ad
पृथ्वी शॉ
पृथ्वी शॉ

आईपीएल 2021 के 25वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स का सामना केकेआर से था। केकेआर की टीम ने किसी तरह 20 ओवर में 154 रन बनाये और 155 रन का लक्ष्य दिल्ली के सामने रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पृथ्वी शॉ और धवन ने शानदार शुरुआत दिलाई। पृथ्वी शॉ ने जबरदस्त अंदाज में शुरुआत की और पहले ही ओवर में 6 चौके लगाकर अपने इरादे जाहिर कर दिए। पृथ्वी ने इस मैच में 18 गेंदों में अर्धशतक पूरा करते हुए 41 गेंदों में कुल 82 रन बनाए। अपनी इस पारी में शॉ ने 11 चौके और 3 छक्के लगाए।

Ad

#1 क्रिस मॉरिस (17 गेंद) बनाम गुजरात लायंस, 2016

 क्रिस मॉरिस
क्रिस मॉरिस

आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे तेज अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस के नाम है। मॉरिस ने यह रिकॉर्ड 2016 में गुजरात लायंस के खिलाफ एक ताबड़तोड़ पारी खेली बनाया था। मॉरिस ने इस मैच में 17 गेंदों में अर्धशतक पूरा करते हुए कुल 82 रन बनाए थे। हालांकि मॉरिस की यह करिश्माई पारी भी दिल्ली की 1 रन से हार टाल नहीं पायी।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications