3.कुसल परेरा - 17 गेंद
श्रीलंका के विकेटकीपर कुसल परेरा के नाम भी 17 गेंदों पर अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। ये कारनामा उन्होंने 2015 में पाकिस्तान के खिलाफ किया था। पाकिस्तान ने पहले खेलते हुए 287 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया।
जवाब में कुसल परेरा और तिलकरत्ने दिलशान की जोड़ी ने श्रीलंका को जबरदस्त शुरुआत दी। खासकर परेरा काफी आक्रामक मूड में नजर आए और सिर्फ 17 गेंद पर ही अर्धशतक जड़ दिया। उन्होंने सिर्फ 25 गेंद पर 13 चौके और 2 छक्के की मदद से 68 रनों की जबरदस्त पारी खेली। आखिर में श्रीलंका ने 11 गेंद शेष रहते हुए 2 विकेटों से जीत हासिल की।