4 ऐसे वर्तमान क्रिकेटर जिनकी पत्नियां भी खिलाड़ी हैं

Ankit
cricket cover image
Enter caption
Ad

कुछ जोड़ियां क्रिकेट के मैदान में बहुत पसंद की जाती है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाजों एडम गिलक्रिस्ट और मैथ्यू हेडन की जोड़ी काफी पसंद की जाती थी। यह दोनों ही काफी आक्रामक बल्लेबाज थे। इस समय युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव की जोड़ी काफी पसन्द की जाती है।

अगर क्रिकेटरों की निजी जोड़ी (पत्नी) की बात करें तो,उसमें भी कुछ जोड़ियां विशेष हैं क्योंकि यह, दोनों खिलाड़ियों की जोड़ी है। अब बात करते हैं उन चार चर्चित अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटरों की जिनकी पत्नियां भी किसी खेल में अपने देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं: -

# 4 दिनेश कार्तिक ( क्रिकेटर ) और दीपिका पल्लीकल (स्क्वैश)

भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल ने साल 2015 में शादी की थी। वर्तमान में दिनेश कार्तिक भारतीय टीम में स्थापित खिलाड़ी हैं जबकि उनकी पत्नी दीपिका पल्लीकल स्क्वैश की खिलाड़ी हैं। भारत मे क्रिकेट अति लोकप्रिय खेल है, जबकि उसके मुकाबले में स्क्वैश की लोकप्रियता कम है। इसीलिए भारतीय स्टार खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल अपने पति दिनेश कार्तिक की तुलना में कम प्रसिद्ध खिलाड़ी हैं। हालांकि उनका स्क्वैश जगत में काफी नाम है।

दीपिका पल्लीकल

स्क्वैश स्टार दीपिका पल्लीकल महिला विश्व रैंकिंग में शीर्ष 10 में पहुंचने वाली पहली भारतीय हैं। दीपिका पल्लीकल साल 2011 में चर्चा में आईं, जब उन्होंने तीन खिताब जीते और अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर की सर्वोच्च रैंक हासिल की। उन्होंने दिसंबर 2012 में सर्वोच्च 10 वीं रैंक हासिल की थी। वह साल 2012 में भारत के दूसरे सबसे बड़े खेल पुरस्कार ,अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित होने वाली पहली महिला स्क्वैश खिलाड़ी बनीं थी।

Ad

अगर दिनेश कार्तिक के करियर की बात करें तो उन्होंने अपना अंतर्राष्ट्रीय पर्दापण साल 2004 में किया। उनका क्रिकेट करियर बड़ा उतार चढ़ाव वाला रहा। वह टीम में निरंतर खेलने में असफल रहे हैं। पिछले वर्ष श्रीलंका में खेली गई निदहास ट्रॉफी में खेली गई पारी ने उन्हें दोबारा से टीम में स्थापित किया है।

# 3 मिचेल स्टार्क ( क्रिकेटर ) और एलिसा हीली ( क्रिकेटर )

स्टार्क और एलिसा

ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी मिचेल स्टार्क और एलिसा हीली ने 15 अप्रैल 2016 को शादी की। दोनों ही चर्चित ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर हैं। मिचेल स्टार्क बायें हाथ के तेज गेंदबाज हैं जबकि उनकी पत्नी एलिसा हीली विकेटकीपर बल्लेबाज हैं।

Ad

तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने विश्व कप 2015 में शानदार प्रदर्शन किया था। इस दौरान उन्होंने 22 विकेट हासिल किए थे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की टीम को विश्वकप जिताने में मुख्य भूमिका निभाई थी। उन्हें अपने इस प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' का खिताब मिला था। वहीं दूसरी ओर एलिसा हीली ने टी20 विश्व कप 2018 में शानदार प्रदर्शन किया था। एलिसा ने इस विश्वकप में 225 रन बनाए थे। उन्हें भी अपने इस शानदार प्रदर्शन के लिए 'प्लयेर ऑफ द टूर्नामेंट' का खिताब मिला। दिलचस्प बात यह है कि स्टार्क और एलिसा इकलौते ऐसे दंपती हैं, जिन्होंने यह खिताब जीता है।

# 2 शोएब मलिक ( क्रिकेट ) और सानिया मिर्ज़ा ( टेनिस )

शोएब मलिक और सानिया मिर्जा

पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक और भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने साल 2010 में शादी की है। इस शादी ने काफी सुर्खियां बटोरीं थी। सानिया मिर्जा का जन्म भारत के हैदराबाद में हुआ। उन्होंने टेनिस के कई बड़े खिताब अपने नाम किए हैं, जिसमें ग्रैंड स्लैम भी शामिल है। भारत मे उन्होंने टेनिस को एक नई पहचान दिलवाई है।

Ad

शोएब मलिक पाकिस्तान टीम के ऑलराउंडर क्रिकेटर है। उन्होंने अपना अंतर्राष्ट्रीय पर्दापण साल 1999 में किया था। शोएब मलिक पाकिस्तान टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं। वह नब्बे के दशक के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्होंने खुद को क्रिकेट के नये प्रारूप में भी सफलता पूर्वक ढाला है। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू बतौर गेंदबाज किया था, मगर वह एक बल्लेबाज के तौर पर ज्यादा सफल साबित हुए।

# 1 इशांत शर्मा ( क्रिकेटर ) और प्रतिमा सिंह ( बास्केटबॉल )

इशांत शर्मा और प्रतिमा सिंह

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने 9 दिसंबर 2016 को बास्केटबॉल खिलाड़ी प्रतिमा सिंह के साथ सात फेरे लिए थे। इशांत शर्मा की पत्नी एक बास्केटबॉल खिलाड़ी हैं। वर्तमान में इशांत शर्मा भारत की टेस्ट टीम में स्थापित सदस्य हैं।

Ad

वाराणसी की रहने वाली प्रतिमा सिंह ने भारतीय बास्केटबॉल टीम का विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में प्रतिनिधित्व किया है, जिसमें एशियाई खेल भी शामिल हैं। 28 साल की प्रतिमा भारतीय महिला बास्केटबॉल टीम की पूर्व कप्तान भी हैं। वह खिलाड़ियों के परिवार से सम्बंध रखती हैं। बास्केटबॉल जगत में ‘सिंह बहनों’ के नाम से मशहूर प्रतिमा पांच बहनों में सबसे छोटी हैं। उनकी बहनें दिव्या, प्रशांती, आकांक्षा और प्रियंका भी बास्केटबॉल खिलाड़ी हैं और वे भी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुकी हैं। वाराणसी में उनके परिवार को ‘भारत की बास्केटबॉल फैमिली’ कहा जाता है।

Get Cricket News In Hindi Here.

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications