दिल्ली कैपिटल्स के चार खिलाड़ी IPL के लिए मुंबई पहुंचे

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाड़ीयों ने मंगलवार को मुंबई में 2021 इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के सीजन से पहले अनिवार्य सप्ताह भर के क्वारंटीन के लिए पहुंचने शुरू हो गए। दिल्ली कैपिटल्स की टीम के कुछ सदस्य, जिसमें तेज गेंदबाज इशांत शर्मा,उनकी पत्नी और पेशेवर बास्केटबॉल खिलाड़ी प्रतिमा सिंह, उमेश यादव, लेग स्पिनर अमित मिश्रा और हरफनमौला ललित यादव मुंबई के टीम होटल में इकट्ठे हुए हैं।

Ad

बीसीसीआई की कोरोना एसओपी (SOP) के अनुसार टीम के सदस्यों, मैनेजमेंट और स्टाफ के सदस्यों को आईपीएल में आने के लिए एक सप्ताह का क्वारंटीन करना जरूरी है। इसमें खिलाड़ियों के परिवार के सदस्यों के लिए भी यही नियम हैं। इसके अलावा क्वारंटीन के दौरान कई बार कोरोना टेस्ट भी किये जाएंगे।

दिल्ली कैपिटल्स ने दी जानकारी

दिल्ली ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर जानकारी देते हुए अपने कुछ स्टार खिलाड़ियों के मुंबई आने की सूचना दी है। दिल्ली के ट्विटर पर लिखा गया है कि निश्चित रूप से हम अपने कुछ स्टार खिलाड़ियों को देखने के लिए पिछली रात उत्साहित थे। हम सब मिलकर दहाड़ मारेंगे, इसके लिए ज्यादा लम्बा समय नहीं है।

दिल्ली कैपिटल्स की जर्सी पर नीले और लाल रंग का प्रभुत्व बना रहेगा। हालांकि, जर्सी डार्क नीले रंग में है। जर्सी में ट्रेडमार्क बाघ धारियों के अलावा, पक्षों पर लाल बाघ के पंजे इसे और ज्यादा गतिशील बनाते हैं। कुछ दिनों पहले ही दिल्ली ने अपनी नई जर्सी लॉन्च की थी।

हालांकि दिल्ली कैपिटल्स को एक बड़ा झटका श्रेयस अय्यर के रूप में लगा है। श्रेयस अय्यर इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में चोटिल होकर सीरीज के अलावा आईपीएल से भी बाहर हो गए हैं। श्रेयस अय्यर अब छह सप्ताह के लिए क्रिकेट से दूर रहेंगे। ऐसे में दिल्ली के लिए मुश्किलें बढ़ेगी। यह देखना होगा कि उनकी जगह टीम का कप्तान किसे बनाया जाएगा।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications