4 खिलाड़ी जो आश्चर्यजनक रूप से विश्व कप 2019 में भारतीय टीम का हिस्सा हो सकते हैं

#2 क्रुणाल पांड्या

मुंबई इंडियंस की हालिया सीजन में क्रुनाल पांड्या आईपीएल फ्रेंचाइजी के लिए बहुमूल्य साबित हुए हैं। वह आईपीएल के आखिरी कुछ संस्करणों में बल्ले और गेंद दोनों के साथ बेहतरीन रहे हैं। पांड्या भाइयों ने मुंबई इंडियंस के लिए बहुत सफलता हासिल की है, हार्दिक पांड्या को उनकी क्षमताओं के कारण राष्ट्रीय टीम से बुलावा मिल चुका है जबकि क्रुनाल को अभी भी भारतीय टीम की तरफ से बुलावे का इंतजार है। क्रुनाल एक स्वभाविक बल्लेबाज है जो मध्य क्रम और निचले क्रम दोनों में बल्लेबाजी कर सकता है। वह परिस्थिति के अनुसार बल्लेबाजी कर सकता है और भारतीय टीम के लिए एक मैच विजेता साबित हो सकता हैं। उनके गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण के कारनामे उन्हें एक विशेष खिलाड़ी बनाते हैं और साथ ही खेल को समझने की उनकी क्षमता बहुत ही अद्भभुत है। मुंबई इंडियंस के इस खिलाड़ी ने अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है लेकिन वह जल्द ही अपने हालिया प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय टीम से बुलावा पा सकते हैं।