SAvIND : 4 ऐसे भारतीय क्रिकेटर जो 2013 में प्रोटियाज़ दौरे पर गए थे लेकिन 2018 में नहीं हैं टीम का हिस्सा

OJHA

#1 महेंद्र सिंह धोनी

MSD

अगर मौजूदा दक्षिण अफ़्रीकी दौरे पर किसी की कमी सबसे ज़्यादा खल रही है तो वो हैं महेंद्र सिंह धोनी। साल 2013 के साउथ अफ़्रीका के दौरे पर धोनी टीम इंडिया के कप्तान थे। साल 2013 में जोहन्सबर्ग में खेले गए पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने प्रोटियाज़ टीम को कड़ी चुनौती दी थी, लेकिन ये मैच ड्रॉ हो गया था। दूसरा टेस्ट डरबन के किंग्समीड मैदान पर खेला गया था जहां टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। भारत ये सीरीज़ 0-1 से हार गया था। किसी को ये नहीं पता था कि ये धोनी का आख़िरी दक्षिण अफ़्रीकी टेस्ट दौरा होगा। धोनी फ़िलहाल सीमित ओवर के खेल में ही अपना योगदान दे रहे हैं। लेखक- शंकर नारायण अनुवादक- शारिक़ुल होदा

App download animated image Get the free App now