4 भारतीय खिलाड़ी जिनके करियर बनाने का श्रेय सौरव गांगुली जाता है

युवराज सिंह

इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ 2002 में हुई नैटवेस्ट त्रिकोणीय श्रृंखला में गांगुली की कप्तानी में भारत ने विदेशी सरज़मीं पर हारने का क्रम तोड़ा। इस जीत में गांगुली की कप्तानी के साथ साथ दो युवा खिलाड़ी भी थे। यह हैं- मोहम्मद कैफ और युवराज सिंह। युवराज सिंह के बारे में गांगुली को पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी अशोक मल्होत्रा ने बताया था। अशोक ने युवराज को घरेलू क्रिकेट में खेलते देखा था और उन्होंने गांगुली से उनकी तारीफ की। इसके बाद गांगुली ने खुद दिल्ली में रणजी ट्रॉफी मैच में युवराज बल्लेबाज़ी करते देखा। युवराज ने 2000 में अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की और अपने पहले ही मैच में शानदार 84 रन बनाकर अपने इरादे जता दिए थे। युवराज को टीम में लाने का श्रेय गांगुली को ही जाता है।