ENG v IND: इंग्लैंड दौरे पर ये 4 रिकॉर्ड बना सकते हैं टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी

#3 महेंद्र सिंह धोनी, एकदिवसीय क्रिकेट में 10000 रन

Ad

क्रिकेट की दुनिया में इतिहास कायम करने वाले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर इतिहास बनाने की और कदम बढ़ा रहे हैं। इंग्लैंड दौरे में महेंद्र सिंह धोनी भी एक खास रिकॉर्ड को अपना बना सकते हैं। मौजूदा टीम इंडिया में विकेटकीपर/बल्लेबाज की भूमिका निभाने वाले महेंद्र सिंह धोनी एकदिवसीय क्रिकेट में 10000 रन बनाने के आंकड़े के बेहद नजदीक पहुंच चुके हैं और इंग्लैंड दौरे में धोनी के पास एकदिवसीय क्रिकेट में 10000 रन पूरा करने का एक जबरदस्त मौका है। फिलहाल महेंद्र सिंह धोनी को एकदिवसीय क्रिकेट में 10000 रन पूरा करने के लिए महज 33 रनों की जरूरत और है। इंग्लैंड दौरे में एकदिवसीय मैचों में 33 रन बनाते ही महेंद्र सिंह धोनी एकदिवसीय क्रिकेट में 10000 रन पूरा करने वाले दुनिया के 12वें बल्लेबाज बन जाएंगे। इतना ही नहीं, महेंद्र सिंह धोनी एकमात्र ऐसे बल्लेबाज होंगे जिन्होंने 50 या इससे ज्यादा की औसत के सहारे एकदिवसीय क्रिकेट में 10000 रन पूरे किए हों।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications