IPL: 4 ऐसे पल जिन्हें मुंबई इंडियंस के फ़ैंस कभी भुला नहीं सकते

अगर किसी भी क्रिकेट फ़ैंस से ये पूछा जाए कि आईपीएल इतिहास की सबसे सफल और प्रभावशाली टीम कौन है, तो ज़ेहन में सिर्फ़ मुंबई इंडियंस का ही नाम आएगा। इस टीम ने 3 दफ़ा आईपीएल ख़िताब पर अपनी बादशाहत कायम की है। इस टीम से सचिन तेंदुलकर, सनथ जयसूर्या, हरभजन सिंह, रिकी पॉन्टिंग और लसिथ मलिंगा जैसे महान खिलाड़ी जुड़ चुके हैं। साल 2008 से लेकर अब तक मुंबई इंडियंस के फ़ैंस ने कई यादगार लमहों के गवाह बने हैं। इसके अलावा सांस रोक देने वाले कई मुकाबलों से रू-ब-रू होना पड़ा है और कई मुश्किल जीत हासिल हुई है। हम यहां उन 5 लमहों के बारे में चर्चा कर रहे हैं जिन्हें मुंबई इंडियंस के फ़ैंस कभी भूल नहीं पाएंगे।

Ad

#4 रॉयल चैंलेंजर्स बनाम मुंबई इंडियंस (मुंबई इंडियंस की 4 विकेट से जीत)

इस मैच में मुंबई ने टॉस जीतकर आरसीबी टीम को बल्लेबाज़ी करने का मौका दिया था। पहले खेलते हुए बैंगलौर ने 6 विकेट पर 142 रन बनाए थे। विराट कोहली ने इस मैच में 47 गेंदों पर 62 रन बनाए थे। 143 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई का पहला विकेट जल्द गिर गया था, पार्थिव पटेल को स्टुअर्ट बिन्नी ने आउट किया था। इस के बाद आरसीबी के सैम्युअल बद्री ने पॉवरप्ले के दौरान हैट्रिक ली थी, जिससे मुंबई की टीम मुश्किल में आ गई। 8 ओवर में मुंबई ने 33 रन पर 5 विकेट खो दिए थे। हांलाकि इसके बाद मुंबई की पारी को काइरोन पोलार्ड और क्रुणाल पांड्या ने संभाला और 57 गेंदों में 93 रन के साझेदारी की। दोनों ने मिलकर मुंबई इंडियंस को मुश्किलों से उबार लिया। पोलार्ड अर्धशतक बानाकर आउट हुए, फिर पांड्या बंधुओं ने जीत की औपचारिकताएं पूरी की और ये मैच हमेशा के लिए यादगार बन गया।

#3 मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात लॉयंस (मुंबई ने सुपर ओवर में मैच जीता)

आईपीएल 2017 का पहला सुपरओवर मुंबई इंडियंस और गुजरात लॉयंस टीम के बीच खेला ग. था, दोनों ही टीम ने 153 रन बनाए थे। मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 154 रन बनाने थे, लेकिन मुंबई के विकेट एक के बाद एक गिरते रहे । 19वें ओवर की शुरुआत में मुंबई को जीत के लिए 15 रन की ज़रूरत थी। उसी वक्त बासिल थंपी ने मुंबई के हार्दिक पांड्या और हरभजन सिंह को आउट कर दिया। इरफ़ान पठान ने गुजरात की तरफ़ से आखिरी ओवर फेंका और मुंबई को 153 रन पर रोक दिया। सुपर ओवर में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मुंबई ने 2 विकेट खोकर 11 रन बनाए जिसके जवाब में गुजरात की टीम 6 रन ही बना सकी।

#2 मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स( मुंबई की 5 विकेट से जीत)

साल 2014 में आम चुनाव की वजह से आईपीएल के शुरुआती मैच यूएई में खेले गए थे, अरब की ज़मी पर खेले गए सभी 5 मैच मुंबई हार चुकी थी। फिर सभी मैच भारत में खेले जाने थे और हर मैच में मुंबई को जीत हासिल करना बेहद ज़रूरी थी। इस मैच में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 189 रन बनाए थे, मुंबई को प्लेऑफ़ में पहुंचने के लिए ये मैच 14.3 ओवर में जीतना था। मुंबई की तरफ़ से कोरी एंडरसन ने क़हर बरपाना शुरु किया और 44 गेंदों पर 95 रन की पारी खेली। प्लेऑफ़ में जगह बनाने के लिए मुंबई को 2 गेंदों में 8 रन बनाने थे, ऐसे में अंबाति रायडु की गेंद पर छक्का लगा गया। फिर 1 बॉल में 2 रन बनाने की ज़रूरत पड़ी। 2 रन लेने की कोशिश में मुंबई के बल्लेबाज़ आउट हो गए। अब जीत के लिए 1 रन की ज़रूरत थी। अंबाति रायडु को लगा कि राजस्थान टीम प्लेऑफ़ में पहुंच चुकी है और वो जश्न मनाने लगे। लेकिन मैच में बड़ा ट्विस्ट बाक़ी था। स्कोरर ने बता कि अगर अगले गेंद पर बाउंड्री लगती है तो मुंबई का रन रेट राजस्थान से ज़्यादा हो जाएगा और मुंबई टीम प्लेऑफ़ में पहुंच जाएगी। स्ट्राइक पर आदित्य तारे थे जिन्होंने अगली ही गेंद पर छक्का लगा दिया और मुंबई इंडियंस को चमत्कारिक तरीके से प्लेऑफ़ में पहुंचा दिया।

#1 मुंबई इंडियंस बनाम राइज़िंग पुणे सुपरजायंट ( मुंबई की 1 रन से जीत)

साल 2017 में मुंबई और पुणे के बीच आईपीएल का फ़ाइनल मैच खेला गया था जिसे मुंबई टीम ने महज़ 1 रन से जीता था। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी की थी और 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 128 रन बनाए। 130 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात ने राहुल त्रिपाठी का विकेट जल्द ही खो दिया। इसके बाद अजिंक्य रहाणे और स्टीवन स्मिथ ने दूसरे विकेट के लिए 54 रन जोड़े। आख़िरी गेंद पर पुणे को जीत के लिए 4 रन की ज़रूरत थी लेकिन डेन क्रिस्टन सिर्फ़ 2 रन ही ले पाए और मुंबई ने ये मैच 1 रन से अपने नाम किया और आईपीएल ट्रॉफ़ी पर तीसरी बार कब्ज़ा जमाया। लेखक- वरुण एथल अनुवादक- शारिक़ुल होदा

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications