IPL: 4 ऐसे पल जिन्हें मुंबई इंडियंस के फ़ैंस कभी भुला नहीं सकते

#2 मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स( मुंबई की 5 विकेट से जीत)

Ad

साल 2014 में आम चुनाव की वजह से आईपीएल के शुरुआती मैच यूएई में खेले गए थे, अरब की ज़मी पर खेले गए सभी 5 मैच मुंबई हार चुकी थी। फिर सभी मैच भारत में खेले जाने थे और हर मैच में मुंबई को जीत हासिल करना बेहद ज़रूरी थी। इस मैच में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 189 रन बनाए थे, मुंबई को प्लेऑफ़ में पहुंचने के लिए ये मैच 14.3 ओवर में जीतना था। मुंबई की तरफ़ से कोरी एंडरसन ने क़हर बरपाना शुरु किया और 44 गेंदों पर 95 रन की पारी खेली। प्लेऑफ़ में जगह बनाने के लिए मुंबई को 2 गेंदों में 8 रन बनाने थे, ऐसे में अंबाति रायडु की गेंद पर छक्का लगा गया। फिर 1 बॉल में 2 रन बनाने की ज़रूरत पड़ी। 2 रन लेने की कोशिश में मुंबई के बल्लेबाज़ आउट हो गए। अब जीत के लिए 1 रन की ज़रूरत थी। अंबाति रायडु को लगा कि राजस्थान टीम प्लेऑफ़ में पहुंच चुकी है और वो जश्न मनाने लगे। लेकिन मैच में बड़ा ट्विस्ट बाक़ी था। स्कोरर ने बता कि अगर अगले गेंद पर बाउंड्री लगती है तो मुंबई का रन रेट राजस्थान से ज़्यादा हो जाएगा और मुंबई टीम प्लेऑफ़ में पहुंच जाएगी। स्ट्राइक पर आदित्य तारे थे जिन्होंने अगली ही गेंद पर छक्का लगा दिया और मुंबई इंडियंस को चमत्कारिक तरीके से प्लेऑफ़ में पहुंचा दिया।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications