भारतीय टीम के 4 खिलाड़ी एमएस धोनी से पहले आए एवं अब तक सक्रिय हैं

दिनेश कार्तिक
दिनेश कार्तिक

भारतीय टीम से महेंद्र सिंह धोनी ने पिछले महीने संन्यास का ऐलान किया था। भारतीय टीम के फैन्स को इसकी उम्मीद नहीं थी कि अचानक ऐसा होगा। हालांकि भारतीय टीम के लिए हर प्रारूप में बेहतर करने वाले महेंद्र सिंह धोनी शायद टी20 वर्ल्ड कप के बाद संन्यास का ऐलान करते लेकिन टूर्नामेंट स्थगित होने के बाद शायद उन्होंने इस खेल को अलविदा कहने का फैसला लिया। भारतीय टीम में खेलते हुए महेंद्र सिंह धोनी ने कई कीर्तिमानों में अपना अहम योगदान दिया।

महेंद्र सिंह धोनी जब भारतीय टीम में आए थे तब किसी ने नहीं सोचा होगा कि आगे जाकर उनका इतना बड़ा नाम होगा। बांग्लादेश के खिलाफ पहले मैच में वह रन आउट हुए थे और जीरो रन पर ही पवेलियन लौटे थे। उनका भारतीय टीम में उनका डेब्यू 2004 में हुआ था। उसके बाद धोनी ने एक के बाद एक सफलता हासिल की और पीछे मुड़कर नहीं देखा। महेंद्र सिंह धोनी अपना काम करके खेल को अलविदा भी कह गए लेकिन भारतीय टीम में चार खिलाड़ी अब भी ऐसे हैं जिन्होंने महेंद्र सिंह धोनी से पहले डेब्यू किया था और संन्यास भी नहीं लिया है। दिलचस्प बात यह भी है कि इनमें दो विकेटकीपर हैं।

यह भी पढ़ें:आईपीएल इतिहास की 3 सबसे तेज गेंद फेंकने वाले गेंदबाज

भारतीय टीम में धोनी से पहले डेब्यू वाले सक्रिय खिलाड़ी

दिनेश कार्तिक

इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने महेंद्र सिंह धोनी से कुछ माह पहले सितम्बर 2004 में डेब्यू किया था। इसके बाद धोनी आए और कार्तिक को ज्यादा मौके नहीं मिले। कार्तिक ने भारत के लिए तीनों प्रारूप में खेला है और अभी तक सक्रिय हैं। दिनेश कार्तिक ने भारतीय टीम के लिए 26 टेस्ट। 94 वनडे और 32 टी20 मैच खेले हैं। आईपीएल में दिनेश कार्तिक कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए खेलते हैं।

अमित मिश्रा

अमित मिश्रा
अमित मिश्रा

महेंद्र सिंह धोनी से करीब एक साल पहले 2003 में अमित मिश्रा ने भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया था। अनिल कुंबले उस समय भारतीय टीम में थे इसलिए मिश्रा को ज्यादा मौके नहीं मिले। हालांकि वह अभी भी टीम में वापसी के प्रयास में हैं। भारतीय टीम के लिए अमित मिश्रा ने 22 टेस्ट, 36 वनडे और 8 टी20 मैच खेले हैं।

पार्थिव पटेल

पार्थिव पटेल
पार्थिव पटेल

पार्थिव पटेल ने अपना टेस्ट डेब्यू भारत के लिए सत्रह साल की उम्र में किया था। 2002 में टेस्ट के बाद 2003 में वनडे डेब्यू भी उन्होंने किया था। धोनी के आने के बाद पटेल के लिए भी भारतीय टीम के दरवाजे बंद हो गए। फ़िलहाल वह आईपीएल में आरसीबी और रणजी ट्रॉफी में गुजरात के लिए खेलते हैं। 25 टेस्ट, 38 वनडे और 2 टी20 उन्होंने खेले।

हरभजन सिंह

हरभजन सिंह
हरभजन सिंह

इस भारतीय खिलाड़ी को दो दशक से ज्यादा समय हो गया है। 1998 में हरभजन सिंह ने भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया था। उसके बाद कई बड़ी सीरीज में भारत के लिए खेले और वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा भी रहे। आईपीएल में वह चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलते हैं, धोनी इस टीम के कप्तान हैं। इस साल पर्सनल कारणों से वह नहीं खेलेंगे।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications