4 बल्लेबाज़ जो इस साल वनडे क्रिकेट में पूरे कर सकते हैं 10,000 रन

#1 महेंद्र सिंह धोनी (9902 रन)

Ad

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी विश्व में सर्वश्रेष्ठ वनडे खिलाड़ियों में से एक है। महेंद्र सिंह धोनी कप्तानी भले ही छोड़ चुके हैं लेकिन उनका बल्ला अभी भी रन बरसा रहा है। अपने शांत स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर मुश्किल परिस्थियों में टीम के लिए रन स्कोर करने में सक्षम हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी बल्लेबाजी के दम पर ही कई बार टीम को बुरे हालातों से बाहर भी निकाला है। इसके साथ ही अब महेंद्र सिंह धोनी वनडे इतिहास में दस हजार रन पूरा करने की दहलीज पर आ चुके हैं। धोनी ने 314 एकदिवसीय मैचों में 51.57 के औसत से 9902 रन बनाए हैं। उन्होंने 50 ओवर के प्रारूप में अब तक 10 शतक और 67 अर्धशतक भी लगाए हैं। अभी तक वनडे इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 खिलाड़ियों में महेंद्र सिंह धोनी की औसत सबसे ज्यादा है। महेंद्र सिंह धोनी एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में 12वें पायदान पर हैं और 10,000 रनों का आंकड़ा छूने से महज 98 रन ही दूर हैं। उम्मीद की जा सकती है कि धोनी साउथ अफ्रीका के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज में ही इस आंकड़े को छूकर नया कीर्तिमान स्थापित कर दें। लेखक: विपुल गुप्ता अनुवादक: हिमांशु कोठारी

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications