4 खिलाड़ी जो टी-20 में लगा सकते हैं दोहरा शतक

हाल ही में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 में 172 रनों की धमाकेदार पारी खेल कर ऑस्ट्रेलिआई धाकड़ बल्लेबाज़ आरोन फिंच ने इतिहास रच दिया है और वह क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप की एक पारी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं। हालाँकि वह दोहरा शतक बनाने से चूक गए। वनडे प्रारूप में हमने कई खिलाड़ियों को दोहरा शतक लगाते देखा है जिसमें भारत के तीन बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर, वीरेंदर सहवाग और रोहित शर्मा शामिल हैं। इनके अलावा मार्टिन गप्टिल और क्रिस गेल ऐसा करने वाले केवल दो विदेशी बल्लेबाज़ हैं। लेकिन जल्द ही, हम टी 20 में भी दोहरा शतक लगते देख सकते हैं। फिंच ने अपनी ताबड़तोड़ पारी में 16 चौके और 10 छक्के लगाए। आईपीएल में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ क्रिस गेल ने शानदार 175 रन बनाकर रिकार्ड कायम कर दिया था। तो आइये नज़र डालते हैं ऐसे 4 खिलाड़ियों पर जो टी-20 प्रारूप में शतक लगा सकते हैं:

केएल राहुल

कर्नाटक में पैदा हुए केएल राहुल, ने अंडर -19 विश्व कप से प्रसिद्धि प्राप्त की थी। उसके बाद उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में भी अच्छा प्रदर्शन किय। राहुल ने 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने दूसरे टेस्ट में उन्होंने अंतराष्ट्रीय करियर का पहला शतक लगाया। इस सीज़न में आईपीएल में अपने ज़बर्दस्त प्रदर्शन की बदौलत उन्होंने टीम इंडिया में वापसी की है और इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज़ में वह भारतीय टीम के अहम खिलाड़ी हैं। भारत के इंग्लैंड दौरे में राहुल ने मैनचेस्टर में खेले गए पहले टी -20 में इंग्लैंड के खिलाफ शानदार शतक बनाया था। इसलिए वह वनडे श्रृंखला और विश्व कप में भी भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण खिलाड़ी साबित होंगे। राहुल का स्ट्रोकप्ले और आक्रामक बल्लेबाज़ी की क्षमता उन्हें टी -20 क्रिकेट के इतिहास में पहली डबल सेंचुरी बनाने का संभावित खिलाड़ी बनाती है। केएल राहुल का प्रदर्शन: वनडे: मैच- 11, रन- 257 टी 20 अंतर्राष्ट्रीय: मैच- 19, रन- 696

क्रिस लिन

ऑस्ट्रेलिया और आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज़ क्रिस लिन किसी भी विरोधी गेंदबाज़ी आक्रमण का जबाव देने में सक्षम हैं। आईपीएल के इस सीजन में लिन ने 16 मैच खेले हैं और 130 की स्ट्राइक रेट और 33 की औसत से 491 रन बनाए हैं। यह धमाकेदार ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज 2014 की आईपीएल नीलामी में कोलकाता द्वारा 1.2 करोड़ में खरीदे गए थे। शुरुआती सत्रों में, उन्होंने बल्ले से कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया था लेकिन आईपीएल सीज़न 2016 में शानदार प्रदर्शन करने के बाद वह केकेआर का एक अभिन्न अंग बन गए। इस वर्ष की आईपीएल नीलामी में क्रिस लिन के लिए काफी ऊँची बोली लगी थी और आख़िरकार कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 9.6 करोड़ की भरी कीमत पर टीम में रिटेन किया गया था। लिन की आक्रामक बल्लेबाजी और गेंद को ज़बरदस्त हिट करने की क्षमता उन्हें टी -20 में पहली डबल सेंचुरी लगाने का सहज विकल्प बनाती है। क्रिस लिन का प्रदर्शन: टी 20 अंतर्राष्ट्रीय: मैच- 10, रन- 158

मार्टिन गप्टिल

न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल ने 2009 में भारत के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेला था। वह वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले पहले और एकमात्र कीवी बल्लेबाज़ हैं। वर्तमान में गप्टिल न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का अभिन्न अंग है। गप्टिल ने ऑकलैंड और बारबाडोस ट्राइडेंट्स के लिए फ्रेंचाइजी क्रिकेट भी खेला है। आईपीएल के पिछले सत्रों में वह प्रभावशाली प्रदर्शन करने में नाकाम रहे, नतीजतन उन्हें इस साल की आईपीएल नीलामी में कोई खरीदार नहीं मिला। उन्होंने न्यूज़ीलैंड में आयोजित 2015 विश्व कप में अपना सर्वाधिक स्कोर (237) बनाया था। गप्टिल के प्रदर्शन में निरंतरता नहीं रही है। लेकिन उनकी गेंद को हिट करने की क्षमता और स्ट्रोकप्ले उन्हें विश्व के खतरनाक बल्लेबाज़ों में शुमार करते हैं। निकट भविष्य में हम उनसे टी-20 में भी दोहरा शतक लगाने की अपेक्षा रख सकते हैं। मार्टिन गप्टिल का प्रदर्शन: वनडे: मैच- 159, रन- 5976 टी 20 अंतर्राष्ट्रीय: मैच- 75, रन- 2271

रोहित शर्मा

भारतीय टीम के 'हिटमैन' रोहित शर्मा सीमित ओवरों में भारत के प्रमुख खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2007 में आयरलैंड के खिलाफ अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। रोहित शुरुआत में इंडियन प्रीमियर लीग में डेक्कन चार्जर्स का हिस्सा थे और 2011 की नीलामी में उन्हें मुंबई इंडियंस द्वारा अपनी टीम में शामिल किया गया था। रोहित 2009 में राष्ट्रीय टीम से बाहर हो गए थे लेकिन 2012 में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सफल वापसी की। वह चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। वहीं, आईपीएल में रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 3 बार आईपीएल ट्रॉफी जीती है। वह वनडे प्रारूप में सर्वाधिक रन बनाने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। 2014 में श्रीलंका के खिलाफ ईडन गार्डन में 'हिटमैन' रोहित ने 264 रन बनाए थे। इसके अलावा रोहित ने वनडे में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाए हैं। रोहित शर्मा का प्रदर्शन: वनडे: मैच- 181, रन- 6731 टी 20 अंतर्राष्ट्रीय: मैच- 84, रन- 2086 लेखक: मद्रास चरण अनुवादक: आशीष कुमार

Edited by Staff Editor
App download animated image Get the free App now