आईपीएल के कारण भी भारत में इन क्रिकेटरों को काफी प्यार मिला है
Advertisement
जब भी मैदान पर ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच मुकाबला होता है, तो दर्शकों को एक जबरदस्त मुकाबले की उम्मीद होती है। दोनों टीमें एक दूसरे पर हावी होने का एक भी मौका नहीं गवाँती हैं।
दोनों टीमों के बीच मुकाबला किसी युद्ध से कम नहीं होता है, सांसे थाम देने वाले इन मुकाबलों का अलग ही रोमांच होता है। भारत में साल 2001 में हुई टेस्ट सीरीज एतिहासिक सीरीज रही है। हालाँकि इसके अलावा भी कई ऐसे मुकाबले हुए हैं, जब दोनों टीमों ने शानदार खेल दिखाया है।
इस क्रिकेट यात्रा में कई ऐसे भी मौके आये हैं, जब भारतीय दर्शकों को ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भी काफी पसंद आये हैं। इनमें ग्लेन मैक्ग्रा जो अपनी स्माइल से भीड़ का दिल जीत लेते थे। इस वजह से फैन्स उन्हें खूब पसंद करते थे।
आज हमने ऐसे 5 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की लिस्ट बनाई है, जो भारत में काफी प्यार पाते हैं:#1 ब्रेट ली
ब्रेट ली, ग्लेन मैक्ग्रा, जैसन गिलेस्पी और शेन वॉर्न के बाद ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ी के मुख्य हथियार रह चुके हैं। हालाँकि ली अन्य ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की तुलना में भारत में काफी लोकप्रिय रहे हैं।
तेज, तर्रार, कम्प्लीट एथलीट की कद काठी वाले ब्रेट ली काफी हैण्डसम ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर रहे हैं। वह बहुत ही स्मार्ट गेंदबाज़ थे। भारत ली हमेशा से काफी लोकप्रिय रहे हैं। 150 किमी/घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकने के बाद जिस तरह वह मुस्कुराते थे। दर्शकों को काफी पसंद आता था।
ली का भारत के प्रति एक विशेष जुड़ाव भी रहा है। आईपीएल में भाग लेने के बाद उन्होंने एक भारतीय फिल्म में अभिनय किया और उसमें उन्होंने कमाल का भारतीय संस्कृति वाला डांस किया है। साल 2015 में ली ने भारतीय फिल्म अनइंडियन में अभिनय किया था। जो अब रिलीज हुई है और उसे काफी अच्छा रिव्यु मिला है।