5 बल्लेबाज़ जो रोहित शर्मा के 264 रन के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं

मार्टिन गप्टिल

साल 2009 में शतकीय पारी खेलते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ गप्टिल ने डेब्यू किया था। उसके बाद गप्टिल ने बतौर सलामी बल्लेबाज़ 43 के औसत से 5 हजार के करीब रन बना चुके हैं। जिसमें 10 शतक शामिल हैं। उनके नाम 2 यादगार पारियां दर्ज हैं।

जिसमें से पहली पारी में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 189 रन 2013 में बनाये थे। तो दूसरी पारी में उन्होंने विश्वकप 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 237 रन की नाबाद पारी खेलकर बनाया था।

वह रोहित के रिकॉर्ड से 27 रन पीछे रह गये थे। ऐसे में गप्टिल से भी उम्मीद है कि वह इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।