महेंद्र सिंह धोनी ( हेलीकॉप्टर शॉट )
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी से पूरे विश्व क्रिकेट पर राज किया है और साथ ही अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से सभी गेंदबाजों को मुश्किलों में डाला है लेकिन उनके द्वारा आविष्कार किया गया हेलीकाप्टर शॉट क्रिकेट जगत में उनकी पहचान बन गया। धोनी ने पहली बार यह शॉट जेम्स एंडरसन के खिलाफ साल 2006 में खेला था। बहुत से बल्लेबाजों ने इस शॉट को खेलने का प्रयास किया लेकिन सभी असफल रहे। उनका यह शॉट तेज गेंदबाजों की यॉर्कर गेंद को भी आसानी से सीमा पार पहुंचा देता है। धोनी अभी भी इस शॉट को आसानी के साथ खेलते हुए नजर आते हैं।
Edited by Staff Editor